अमलोरी तिराहे में नवानगर पुलिस ने लोकगीत के माध्यम से साइबर जागरूकता का आयोजन

ऑपरेशन टाईम्स सिंगरौली।। पुलिस मुख्यालय भोपाल एवं पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना के निर्देशानुसार प्रदेशव्यापी सुरक्षित क्लिक सुरक्षित जीवन अभियान कार्यक्रम 1 से 11 फरवरी तक चलाया जाएगा।
जिसका उद्देश्य जनसामान्य को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है। नवानगर पुलिस ने लोकगीत के माध्यम से साइबर जागरूकता अमलोरी तिराहे में की। जिसमें भारी संख्या में लोग शामिल रहे। कार्यक्रम के माध्यम से आमजन को ऑनलाइन धोखाधड़ी, फिशिंग, साइबर बुलिंग, सोशल मीडिया सुरक्षा तथा डिजिटल भुगतान धोखाधड़ी जैसी आधुनिक साइबर चुनौतियों के बारे में जागरूक बताया गया। साथ ही सुरक्षा के उपायों जैसे सुरक्षित पासवर्ड का उपयोग, अज्ञात लिंक पर क्लिक न करना और साइबर अपराध की स्थिति में हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गई। वही थाना प्रभारी नवानगर डॉक्टर ज्ञानेंद्र सिंह ने लोगों से इस अभियान से जुड़ने की अपील की।