बड़ी खबर

मैहर में देर रात हुआ भीषण सड़क हादसा, काल बनकर आई बस की रफ्तार, 9 यात्रियों की मौत, 20 घायल


ऑपरेशन टाईम्स सतना।। मध्यप्रदेश के मैहर जिले में शनिवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यात्रियों से भरी तेज रफ्तार बस हाईवा से टकरा गई। घटना में 9 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 20 से ज्यादा यात्री घायल हो गए हैं। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। घायलों को इलाज के लिए मैहर के सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। मध्यप्रदेश के मैहर जिले में जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार बस एक हाईवा से टकरा गई। घटना में मौके पर करीब 9 लोगों की मौत बताई जा रही है। बस के अंदर फंसे मृतकों का शव रेस्क्यू ऑपरेशन कर बाहर निकाला गया। हालांकि आधिकारिक के तौर पर अभी तक 9 लोगों का शव बस से बाहर निकाला जा चुका है। कहा जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ भी सकता है।

मैहर जिले में रफ्तार का कहर बरपा—
सड़क किनारे खड़े हाईवा से तेज रफ्तार बस टकरा गई। इस घटना में बस में सवार करीब 9 यात्रियों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। साथ ही 20 से ज्यादा यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। जिसमें 3 यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक मैहर जिले के नादान देहात थाना क्षेत्र के पास सड़क किनारे खड़े हाइवा में जा बस जा घुसी। बताया जा रहा है की बस की रफ्तार ज्यादा थी। घटना की जानकारी मिलते ही मैहर जिले के पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस के आला अधिकारी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तुरंत घायल यात्रियों को मैहर के सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका इलाज जारी है। जबकि बस के अंदर फंसे मृतकों के शव को जेसीबी कटर के जरिए बाहर निकाला गया। कहा जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। घटना के बारे में पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल ने बताया की ‘एक बस हाइवा से टकराई है। इस घटना में 9 लोगों की मौत हो गई है जबकि 20 से ज्यादा यात्री घायल हो गए हैं। जिनमें से 3 गंभीर रूप से घायल हैं। बस प्रयागराज से नागपुर जा रही थी। पत्थर लोड सड़क किनारे खड़े हाइवा से बस टकराई है।।

Author

  • Digitaloperation times

    GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

    View all posts

Digitaloperation times

GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!