बड़ी खबरभोपालमध्य प्रदेश

प्रज्ञा ठाकुर के लिए रो पड़ीं उमा भारती, बोलीं-साध्वी को बहुत प्रताड़ित किया गया

ऑपरेशन टाईम्स भोपाल।। भोपाल की पूर्व भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर के कोर्ट से बरी होने के फैसले के बाद पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की है। उनकी आंखों में खुशी के आंसू छलक गए। उन्होंने कहा- फैसले से मैं इतना खुश हूं कि मेरे पास बताने को शब्द नहीं है। भोपाल की पूर्व भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर के कोर्ट से बरी होने के फैसले के बाद पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की है। उनकीआंखों में खुशी के आंसू छलक गए। उन्होंने कहा- फैसले से मैं इतना खुश हूं कि मेरे पास बताने को शब्द नहीं है। भावुक उमा ने कहा भगवा आतंक बताने वाले कांग्रेस पार्टी के नेताओं को अब चौराहों पर खड़ा करने सजा देनी चाहिए। दिग्विजय सिंह ने हिंदू आतंकवाद की झूठी कहानी गढ़ संतों को बदनाम किया था। इसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए। फैसले के बाद शहर भाजपा में खुशी की लहर दौड़ गयी। स्थानीय भाजपा नेताओं ने मिठाई वितरित कर फैसले का स्वागत किया और कहा कि यह हिंदुत्व और सत्य की जीत है।

बहन ने कहा-एक संन्यासिन की जीत—
साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने की बहन उपमा सिंह परिजनों के साथ प्रोफेसर कॉलोनी स्थित हनुमान मंदिर पहुंची। यहां आरती में शामिल हुईं। कहा कि यह सत्य और एक संन्यासिन की जीत है। सनातन धर्म और भगवा की जीत है।

झूठे आडंबर को जवाब: आलोक—
भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने कहा सत्य के सामने कांग्रेस का झूठ टिक नहीं पाया। साध्वी को बेवजह प्रताड़ित किया गया। हिंदू सनातनी, सहिष्णु, उदारवादी हो सकता है आतंकी नहीं।

बदनाम करने वालों पर तमाचा: सारंग—
मंत्री विश्वास सारंग ने कहा यह उस मानसिकता को करारा तमाचा है। जिससे हिंदुत्व को बदनाम करने की कोशिश की। कोई हिंदू और भगवा आतंकवादी नहीं होता। वह केवल जोड़ने और शांति की बात करता है।

कांग्रेस माफी मांगे: रामेश्वर—
विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा अब कांग्रेस को जनता से माफी मांगनी चाहिए। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी होनी चाहिए। हिंदू ना कभी आतंकवादी था ना है ना रहेगा।

षडयंत्रकारियों के मुंह पर तमाचा—
भाजपा नेता और संयोजक जागृत हिंदू मंच दुर्गेश केसवानी ने कहा-यह सत्य और धर्म की जीत है और षडयंत्रकारियों के मुंह पर तमाचा है। यह हिंदू भावनाओं की जीत है।।

Author

  • Digitaloperation times

    GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

    View all posts

Digitaloperation times

GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!