आपरेशन प्रहार के तहत अलग अलग कार्यवाही में अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ महिला एवं पुरूष पकडाये

ऑपरेशन टाईम्स सिंगरौली।। पुलिस अधीक्षक सिंगरौली मनीष खत्री के कुशल निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा व के०के० पाण्डेय अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सिंगरौली के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मोरवा निरीक्षक कपूर त्रिपाठी की टीम के द्वारा अवैध गांजा के अलग अलग कार्यवाही में एक महिला एवं पुरूष को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मुख्यालय द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान प्रहार के तहत दिनांक 11/01/2025 एवं 14/01/2025 को मुखबिर से सूचना आरोपी महिला मनवती उर्फ मानमती साकेत पति बबलू साकेत उम्र 25 वर्ष नि० पेंडरिया थाना चितरंगी हाल झुमरिया टोला पंजरेह थाना मोरवा एवं आरोपी पटवारी उर्फ छोटेलाल खैरवार पिता शिवप्रसाद खैरवार उम्र 46 वर्ष नि० बूढी माई मंदिर के पास पंजरेह थाना मोरवा कोगिरफ्तार किया जाकर आरोपियों के कब्जे से करीबन 01 किलो ग्राम गांजा कीमती 20,000 रूपये का जप्त किया किया गया है। आरोपियों का यह कृत्य मध्यम मात्रा के अवैध मादक पदार्थ के कब्जे से सम्बंधित है जिसमे 10 वर्ष तक की सजा व एक लाख रूपये का जुर्माना एनडीपीएस एक्ट 1985 मे प्रावधानित है।
कार्यवाही में शामिल पुलिस टीम —
उक्त कार्यवाही में उनि आर०पी० सिंह, सउनि संतोष सिंह, सउनि संजीत सिंह, आर० मंगलेश्वर सिंह, की महत्तवपूर्ण भूमिका रही।