सिंगरौली

महिला सुरक्षा शाखा एवं थाना विंध्यनगर द्वारा किया गया कार्यक्रम “सृजन” का सफल आयोजन

ऑपरेशन टाईम्स सिंगरौली।। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा संचालित सृजन अभियान के अंतर्गत जिला सिंगरौली में पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिव कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में विभिन्न थाना/चौकी क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। आज दिनांक 15 जनवरी 2025 को पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाए जा रहे विशेष जागरूकता अभियान “सृजन” के अंतर्गत महिला सुरक्षा शाखा सिंगरौली एवं थाना विंध्य नगर द्वारा संयुक्त रूप से सिंपलेक्स बस्ती में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महिला सुरक्षा शाखा से उपनिरीक्षक प्रीति साकेत, महिला आरक्षक पूर्वा पचौरी, आरक्षक धनंजय यादव एवं थाना विंध्य नगर से उपनिरीक्षक शीतला यादव और प्रधान आरक्षक नूर आलम उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, अधिकारों एवं आत्मरक्षा के विभिन्न उपायों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही, समाज में महिलाओं की भूमिका, उनके सशक्तिकरण और सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। इसके अलावा, महिला सुरक्षा शाखा द्वारा प्रधानमंत्री आवास गनियारी बैढ़न में भी विशेष जागरूकता कार्यक्रम “सृजन” का आयोजन किया गया। इसी प्रकार, महिला थाना द्वारा मल्हार पार्क एवं जुड़वा तालाब क्षेत्र में भी सृजन कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों को जागरूक किया गया। इन कार्यक्रमों में महिलाओं और युवतियों को उनके अधिकारों और कानूनी सहायता प्राप्त करने के साधनों के बारे में जानकारी दी गई। आत्मरक्षा के महत्व और तकनीकों पर भी विशेष चर्चा की गई। महिला सुरक्षा शाखा एवं सिंगरौली पुलिस समाज में महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम भविष्य में भी आयोजित किए जाते रहेंगे।।

Author

  • Digitaloperation times

    GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

    View all posts

Digitaloperation times

GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!