
ऑपरेशन टाईम्स सिंगरौली।। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश वाराणसी से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के 20 किस्त का आतरण किया गया। प्रधानमंत्री ने देश के 9 करोड़ 70 लाख से अधिक किसानों को 20,500 करोड़ रुपये की राशि आंतरित की। वही प्रधानमंत्री के द्वारा सिंगरौली जिले के 1 लाख 37 हजार 512 किसानो के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के 20 वी किस्त के तहत 27 करोड़ 50 लाख से अधिक राशि आंतरित किया गया।सिंगरौली जिले में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में नगर निगम की महापौर श्रीमती रानी अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री पी के सेनगुप्ता , नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय, संयुक्त कलेक्टर संजीव पाण्डेय, डिप्टी कलेक्टर माईकल तिर्की, देवेन्द्र द्ववेदी, सौरभ मिश्रा, तहसीलदार जानवी शुक्ला, अभिषेक यादव, सहायक संचालक मनोज सिंह, सहित किसान भाईयो के उपस्थिति में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री जी के उद्बोधन को उपस्थित अतिथियों द्वारा देखा एवं सुना गया। इसके साथ ही जिले के सभी ग्राम पंचायतों में प्रधानमंत्री जी के उद्बोधन का लाईव टेलीकास्ट किया गया।