बड़ी खबरमध्य प्रदेश

धान उत्पादक किसानों को प्रति हेक्टेयर दो हजार रुपए प्रोत्साहन राशि दी जाएगीः मुख्यमंत्री डॉ. यादव

उमरिया जिले में अटल जी की प्रतिमा का अनावरण, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उमरिया अंचल के विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं

ऑपरेशन टाईम्स भोपाल।। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार धान उत्पादक किसानों को 2000 रुपए प्रति हेक्टेयर के मान से उनके बैंक खाते में अंतरित करेगी। इसका लाभछोटे किसानों को भी मिलेगा। किसानों के हित में प्रदेश सरकार ने पहले कोदो-कुटकी के उत्पादन पर प्रोत्साहन राशि देने का निर्णय लिया। गेहूं उत्पादक किसानों से भी 2600 रुपए प्रति क्विंटल उपज खरीदी जाएगी। दुग्ध उत्पादक किसानों से सरकार दूध खरीदेगी और उन्हें बोनस भी देगी। किसानों को सोलर पंप देकर उन्हें बिजली के बिल से भी मुक्ति दिलाई जायेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हर नगरीय निकाय में गीता भवन बनाए जाएंगे। उमरिया में सोन नदी पर 45 करोड़ रुपए की लागत से नए पुल का निर्माण होगा। एक अन्य पुल भी 32 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बुधवार को उमरिया जिले के नौरोजाबाद में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण किया एवं विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि अटलजी का व्यक्तित्व काफी विराट था। इस वर्ष उनकी जन्मशताब्दी मनाई जा रही है। देश में पहली बार गांव-गरीब के बारे में किसी ने सोचा तो वे श्रद्धेय वाजपेयी जी थे। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से आज गांवों में आवागमन सुगम हुआ है। गांवों को विकास और शहरों से जोड़ने वाले पहले व्यक्ति भारत रत्न अटलजी ही थे। जिनके सामने संसद में पक्ष-विपक्ष के सभी नेता नतमस्तक रहते थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने संकल्प लिया है कि अब 250 की आबादी वाले गांवों में भी सड़कें बनाई जाएंगी। गरीबों को पक्का मकान देने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। गरीब से गरीब व्यक्ति के जीवन में आनंद होना चाहिए। यह प्रदेश सरकार का संकल्प है। गरीबों का भी देश-प्रदेश में अधिकार है। समाज के वंचित वर्ग को पक्के मकान मिलने चाहिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सरकार गरीब, किसान, युवा और नारी कल्याण के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए सरकार ने रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव की हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अन्य महत्वपूर्ण घोषणाएं—
उमरिया जिले के ग्राम पौड़ी में 600 मेगावॉट की ताप विद्युत परियोजना की इकाई स्थापित की जाएगी। बांधवगढ़ में टाइगर रिजर्व के बाहर जू का निर्माण किया जाएगा। यह इलाका भविष्य की दृष्टि से पर्यटन केंद्र बनेगा। बिलासपुर में कॉलेज निर्माण और भगवान विष्णु के धाम टकटई को 4 स्थानों से जोड़कर पर्यटन का केंद्र बनाया जाएगा। उमरिया में हॉकी खिलाड़ियों के प्रशिक्षण के लिए एस्ट्रो टर्फ बनेगी।

Author

  • Digitaloperation times

    GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

    View all posts

Digitaloperation times

GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!