उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

यूपी में प्रेमिका की लाश में सिंदूर भरा, शव को लाल जोड़ा पहनाकर सात फेरे लिए, नवंबर में होनी थी शादी

ऑपरेशन टाईम्स महराजगंज।। महराजगंज में युवक ने मर चुकी प्रेमिका से शादी रचाई। उसके हाथों में हल्दी लगाई। लाल साड़ी पहनाई। मांग में सिंदूर भरकर मंगलसूत्र पहनाया। फिर अर्थी के चारो ओर चक्कर लगाकर सात फेरे भी लिए। इस दौरान दोनों के परिवार वाले और मोहल्ले के लोग मौजूद रहे। प्रेमी-प्रेमिका का बीते तीन सालों से अफेयर चल रहा था। 29 नवंबर को दोनों की शादी होनी थी। मगर इससे पहले ही दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। प्रेमिका ने अपने घर में फंदे से लटककर जान दे दी। घटना शनिवार रात निचलौल थाना क्षेत्र की है।

प्रेमी ने प्रेमिका को लाल रंग की साड़ी पहनाई

3 साल से अफेयर था, शादी के लिए राजी हुआ परिवार—
कृष्णानगर की रहने वाली 24 साल की प्रियंका मद्धेशिया का सन्नी मद्धेशिया (29) से 3 साल से अफेयर चल रहा था। 29 नवंबर को परिवार की रजामंदी से दोनों की शादी होने वाली थी। घर पर शादी की तैयारियां चल रही थीं। इसी बीच दोनों का किसी बात को लेकर विवाद हो गया। गुस्से में आकर प्रियंका शनिवार देर रात घर की दूसरी मंजिल पर गई। फिर फंदे से लटककर सुसाइड कर लिया। रविवार को परिजनों को उसका कमरे में फांसी से लटकता शव मिला।

लड़के वाले साड़ी और सुहाग का सामान लेकर आए—
सुसाइड की खबर जैसे ही प्रेमी सन्नी को लगी वो मौके पर पहुंचा। घर में शादी की तैयारियों के बीच प्रियंका के अंतिम संस्कार की तैयारियां होने लगी। इसी बीच सन्नी ने प्रियंका से शादी करने की इच्छा जताई। घरवाले इस बात पर राजी हो गए। परिवार के लोग साड़ी और सुहाग का सामान लेकर आए। पंडित जी को बुलाया गया। सबके सामने सन्नी ने प्रियंका से शादी की।

हल्दी से प्रेमी ने प्रेमिका के हाथ पीले किए

सन्नी ग्रेजुएशन कर रहा, प्रियंका MA की छात्रा थी—
प्रियंका MA फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट थी। वहीं, सन्नी ग्रेजुएशन कर रहा है। सन्नी हरेड़ी वार्ड का रहने वाला है। प्रियंका के घर से उसके घर की दूरी मात्र 500 मीटर है। सन्नी 2 साल पहले प्रियंका के घर में ही किराए पर मोबाइल की दुकान चलाता था। वहीं से दोनों का अफेयर शुरू हुआ था। 1 साल पहले सन्नी ने दूसरी जगह दुकान ले ली थी। लेकिन वह प्रियंका के घर आता-जाता रहता था।

प्रेमिका प्रियंका की अर्थी के चारो ओर घूमकर प्रेमी सन्नी ने सात फेरे लिए

प्रेमिका की मां नहीं, पिता बीमार रहते हैं—
प्रियंका के 2 भाई और 2 बहने हैं। प्रियंका की मां की मौत हो चुकी है। पिता बीमार रहते हैं। दोनों भाई कपड़े की दुकान चलाते हैं। उसी से घर का खर्चा चलता है। वहीं सन्नी के घर में पिता-माता और 1 भाई है। मोबाइल की दुकान से ही पूरे घर का खर्चा चलता है। थाना प्रभारी अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया युवती की मृत्यु के बाद परिवार वालों ने अंतिम संस्कार कर दिया है। इससे पहले प्रेमी ने प्रेमिका से शादी की है। पुलिस भी अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है। घटना को लेकर कोई भी शिकायत नहीं मिली है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Author

  • Digitaloperation times

    GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

    View all posts

Digitaloperation times

GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!