
ऑपरेशन टाईम्स रीवा।। पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर के निर्देशन में और नगर पुलिस अधीक्षक शिवाली चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना समान पुलिस ने अवैध सट्टा पर्ची काटने वालों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से सट्टा पर्चियां और 10,850 रुपये नगद जब्त किए हैं। गौरतलब हो कि दिनांक 3 मार्च 2025 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि न्यू बस स्टैंड के पीछे चूना भट्ठा टंकी के पास कुछ लोग अवैध रूप से सट्टा पर्ची काट रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी समान निरीक्षक विकास कपीस के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर छापामार कार्रवाई की। इस दौरान 18 लोग सट्टा पर्ची काटते पाए गए। जिन्हें तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की सूची—
(1) कृष्ण कुमार उर्फ केडी (46 वर्ष) निवासी विन्ध्य बिहार कालोनी थाना सिटी कोतवाली रीवा।।
(2) श्यामसुन्दर (44 वर्ष) निवासी विवेकानंद नगर थाना समान रीवा।।
(3) सुनील चौधरी (48 वर्ष) निवासी ग्राम भांठी थाना रायपुर कर्चुलियान रीवा।।
(4) रमन उर्फ सोमू (24 वर्ष) निवासी कबाड़ी मोहल्ला थाना सिविल लाइन रीवा।।
(5) रमेश कुमार साकेत (48 वर्ष) निवासी ग्राम टिकुरी 74 थाना सगरा रीवा।।
(6) शशिकांत तिवारी (36 वर्ष) निवासी भुण्डहा थाना समान रीवा।।
(7) जीतेन्द्र कुमार साकेत (45 वर्ष) निवासी ग्राम नदहा थाना मनगवां रीवा।।
(8) सुदर्शन प्रसाद सोधिया (45 वर्ष) निवासी महाजन टोला थाना बिछिया रीवा।।
(9) लाला कोल (32 वर्ष) निवासी चूना भट्ठा थाना समान रीवा।।
(10) जीतेन्द्र कुमार तिवारी (32 वर्ष) निवासी ग्राम भुण्डहा थाना समान रीवा।।
(11) प्रहलाद कोल (40 वर्ष) निवासी ग्राम पुरैना थाना रायपुर कर्चुलियान रीवा।।
(12) महेश कोरी (32 वर्ष) निवासी मर्जादपुर थाना रामनगर मैहर (हाल पोखरी टोला थाना समान रीवा)।।
(13) प्रमोद कोल (24 वर्ष) निवासी ग्राम भरेवा थाना इन्दवार उमरिया (हाल पोखरी वेला थाना समान रीवा)।।
(14) राज कपूर कोल (24 वर्ष) निवासी पनरेहटा थाना बरही कटनी (हाल पोखरी टोला थाना समान रीवा)।।
(15) प्रियांशु गुप्ता (19 वर्ष) निवासी पुराना बस स्टैण्ड थाना सिविल लाइन रीवा।।
(16) रोहित वर्मा (30 वर्ष) निवासी समान नाका, थाना समान रीवा।।
(17) कुंजमन कोल (48 वर्ष) निवासी सिगटी थाना रायपुर कर्चुलियान रीवा (हाल-कमसरियत महल्ला थाना अमहिया रीवा)।।
(18) राज साकेत (20 वर्ष) निवासी समान नाका थाना समान रीवा।।
जब्त सामग्री—
सट्टा पर्चियां, कुल नगद राशि 10,850 रुपये
आगे की कार्रवाई—
सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम एवं अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध कर आगे की जांच की जा रही है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध गतिविधियों की जानकारी हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।
इनका कहना है—
पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने बताया कि जिले में अवैध सट्टा और जुए के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से सट्टेबाजों पर शिकंजा कसा गया है।
पुलिस अधीक्षक रीवा विवेक सिंह
पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका—
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक विकास कपीस, उपनिरीक्षक मुन्नालाल, सहायक उपनिरीक्षक तीरथ सिंह, प्रदीप, बृजेश सिंह, प्रधान आरक्षक 902 रविकान्त आरक्षक 1137 रविशंकर सैनिक रामकृपाल, रामगोपाल अन्य स्टाफ टीम के अन्य सदस्यों ने भी अहम भूमिका निभाई।।