कड़कड़ाती ठंड में हिंडालको महान की मानसी महिला मंडल की मानवीय पहल
सी.एस.आर.विभाग के सहयोग से 226 बच्चों को वितरित किए गर्म कपड़े और लेखन सामग्री

ऑपरेशन टाईम्स सिंगरौली।। कड़कती ठंड के बीच, हिंडालको के मानसी महिला मंडल ने ष्ह्यह विभाग से मिलकर सरस्वती स्कूल डगा और जलपोसी के शासकीय प्राथमिक स्कूल के 226 बच्चों को गर्म कपड़े, लेखन सामग्री और चॉकलेट प्रदान किए। यह कार्यक्रम मातृत्व भाव से भरा था। जिसमें महिला मंडल के चौदह सदस्यों ने बच्चों को ऊनी स्वेटर पहनाए। कार्यक्रम में मानसी महिला मंडल की ओर से कादंबिनी नायक रिती पटनायक, सुमन सिंह, हेमा मिश्रा, सीमा पाल, हेमा सिंह, महुआ मित्रा, आरती सिंह, रितु गैरोला, स्वाति पाठानिया, ज्योति पाठक, चैताली सरकार उपस्थित रहीं। श्रद्धा मिश्रा और जीनू पाठक ने बच्चों को शिक्षा के प्रति गंभीर रहने की प्रेरणा दी। श्रद्धा मिश्रा ने कहा, ज्यो ज्यो ठंड का प्रकोप बढ़ रहा था, वैसे वैसे आपकी चिंता हुई प्रिय बच्चों, इस ठंड में आप सभी को गर्म कपड़े मिलना एक छोटी सी कोशिश है। लेकिन याद रखें, सच्ची गर्मी शिक्षा से आती है। आप सभी को अपने सपनों को पूरा करने के लिए मेहनत करनी होगी। पढ़ाई के प्रति आपकी गंभीरता आपको जीवन में सफल बनाएगी। हम मानसी महिला मंडल की ओर से हमेशा आपके साथ हैं। जीनू पाठक ने भी बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा, आज हम यहाँ आप सभी के साथ हैं, क्योंकि हमें आपकी चिंता है। ठंड से बचने के लिए ये कपड़े महत्वपूर्ण हैं, लेकिन शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण है। आप सभी को सिखने की जिस जगह पर हैं, वहाँ से कभी पीछे मत हटना। मेहनत करते रहिए, सपने देखिए, और उन्हें पूरा करने की दिशा में आगे बढ़िए। सीएसआर प्रमुख संजय सिंह ने भी अपने विचार साझा किए, हमारा उद्देश्य न केवल बच्चों की भलाई है, बल्कि उन्हें एक उज्ज्वल भविष्य देने का है। ष्टस्क्र के माध्यम से हम आसपास के क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति दे रहे हैं। आज का कार्यक्रम इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हम मानसी महिला मंडल के साथ मिलकर और भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करेंगे, ताकि हम सभी मिलकर समाज के कमजोर वर्ग की मदद कर सकें। इस कार्यक्रम के सफल संचालन में सी.एस.आर.विभाग से बीरेंद्र पाण्डेय, शीतल श्रीवास्तव, धीरेंद्र तिवारी, विजय वैश्य और अरविंद बैश्य का विशेष योगदान रहा।