
ऑपरेशन टाईम्स सिंगरौली।। NEET-2025 का परिणाम घोषित होते ही कई छात्र छात्राओं के घर परिवार में खुशी का माहौल छाया हुआ है। अपने सपनों को साकार करने के उद्देश्य से दिन रात मेहनत करके जब सफलत हासिल होती है तो उसकी खुशी अलग ही होती है। बता दें कि इसी कड़ी में महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल बरगवा की एक छात्रा ने भी कीर्तिमान स्थापित कर दिखाया है। जहां समृद्धि तिवारी पिता प्रमोद कुमार तिवारी निवासी बरगवा जो साल 2025 में 12th मे 91% अंक प्राप्त कर एक ओर जहां नाम रोशन किया था तो वहीं अब NEET-2025 की परीक्षा को उत्तीर्ण कर घर परिवार और स्कूल का नाम रोशन कर दिखाया है। NEET 2025 की परीक्षा मे समृद्धि ने 527 अंक प्राप्त कर आल इंडिया मे 25795 वी रैंक हासिल किया है। समृद्धि की इस सफलता पर MLB स्कूल बरगवां के संचालक सुशील शुक्ला ने भी शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।।