मोरवा निरीक्षक कपूर त्रिपाठी ने सहकर्मियों के साथ किया विधि-विधान से शस्त्रों की पूजा व अर्चना
विजयदशमी के अवसर पर शस्त्र पूजन की चली आ रही परंपरा का निभाया धर्म

डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स।। मोरवा थाना परिसर में सुबह से ही थाना स्टाफ शास्त्रों की साफ सफाई में जुटे रहे। मौका था वर्षों से चली आ रही परम्परा विजयदशमी पर्व पर शास्त्रों की पूजा का। इसी परंपरा को निभाते हुए विजयदशमी पर शनिवार सुबह मोरवा थाना परिसर में पुलिस अधिकारियों ने विधि विधान से शत्रों की पूजा कर सभी के भले की मनोकामना की। सुबह निरीक्षक कपूर त्रिपाठी व उपनिरीक्षक राजकुमार त्रिपाठी, एन पी तिवारी, रुद्र प्रताप सिंह समेत मोरवा थाने के समस्त पुलिस बल द्वारा विधि विधान से हथियारों की सफाई कर पूजा की गई। थाने के पुलिस बल द्वारा उपयोग हेतु शस्त्र इंसास राइफल, रिवाल्वर SLR आदि की सफाई की गई। जिसके बाद थाने में मौजूद विभिन्न प्रकार के हथियारों पर पुष्प और कंकु लगाकर पंडितों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान से पूजा संपन्न कराई गई। शस्त्र पूजन के बाद मोरवा पुलिस बल द्वारा निर्दोष पर शस्त्र का उपयोग न करने का संकल्प लेकर जनता की रक्षा की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई। इसी परंपरा के तहत गोरबी चौकी में भी प्रभारी उपनिरीक्षक भिपेंद्र पाठक ने भी गोरबी चौकी में शास्त्रों की पूजा कर सभी को दशहरे की शुभकामनाएं दी।