
ऑपरेशन टाईम्स सिंगरौली।। मध्यप्रदेश के सीधी जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां एक बुजुर्ग ने अपने पोते की जलती चिता में कूदकर अपनी जान दे दी है। घटना के एक दिन पहले सीधी जिले के बहरी थाना अंतर्गत सिहोलिया ग्राम में एक पति ने कुल्हाड़ी से हमला कर अपने पत्नी की हत्या कर दी थी। इसके बाद वह भी फांसी के फंदे पर झूलकर खुद की जीवन लीला समाप्त कर ली थी। इस घटना से आहत उसके दादा रामावतार यादव उम्र 80 वर्ष ने रात के समय चिता में लेट कर जान दे दी। जैसे ही सुबह लोग चिता के पास आग देखने गए तो पता चला कि रामावतार यादव भी जलती आग में कूद कर आत्महत्या कर ली है। जानकारी मिलते ही गांव वालों ने मामले की सूचना बहरी थाने में सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा पंचनामा कार्रवाई की गई और शव का पीएम कराने के बाद परिजनों को सौंपा गया। एक ही घर में दो दिन के भीतर तीन लोगों की जान चली गई। जिससे पूरे क्षेत्र में मातम छाया हुआ है।
क्या है पूरा मामला—-?
सिहोलिया ग्राम में पति ने कुल्हाड़ी से हमला कर अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद खुद भी फांसी के फंदे पर झूलकर अपनी जान ले ली। जैसे ही इस घटना की जानकारी लोगों को हुई। पूरे क्षेत्र में सनसनी मच गई। सिहोलिया निवासी अभय राज यादव (30 वर्ष) का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। कई बार इसमें समझौता भी हुआ लेकिन फिर से विवाद शुरू हुआ और वह पति-पत्नी दोनों की जिंदगी समाप्त करने तक पहुंच गया। अभय राज यादव शुक्रवार को सुबह करीब 10:30 बजे गांव से आया और घर के अंदर पहुंचते ही धारदार कुल्हाड़ी से अपनी पत्नी के गले पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद खुद भी ऊसी कमरे में फांसी के फंदे पर झूल कर अपनी जान ले ली।।