
ऑपरेशन टाईम्स सिंगरौली।। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला भारतीय मजदूर संघ सिंगरौली इकाई के पदाधिकारियों ने महिलाओं से संबंधित समाज में व्याप्त विभिन्न ज्वलंत समस्याओं को लेकर जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपते हुए निदान की मांग की है। गौरतलब हो कि ज्वलंत समस्याए जो विकराल रूप ले रही हैं। उनका महिलाओं के जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
जो इस प्रकार है—
(1) विचित्र समाचार पत्रों के माध्यम से आए दिन जिले के विचित्र क्षेत्रों से दुष्कर्म जैसी घटनाएं सामने आती है। इसकी रोकथाम हेतु महिलाओं में जागरूकता एवं आत्म सुरक्षा प्रशिक्षण प्रदान कराने कि व्यवस्था की जाए।
(2) जिले में नशाखोरी बहुत तेजी से बिकराल रूप ले रहा है। जिसका सीधा असर महिलाओं पर पड़ रहा है। लोग अपने नशे के शौक को पूरा करने के लिए महिलाओं के गहने तक बेच डाल रहे हैं तथा गहने नहीं देने पर मारपीट भी कर रहे हैं। इसका सीधा असर महिलाओं के जीवन पर पड़ रहा है।
(3) सिंगरौली जिले में सड़क दुर्घटना की खबर समाचार पत्रों के माध्यम से लगभग प्रत्येक दिन देखने को मिल रही है। इसकी रोकथाम पर विशेष ध्यान दिया जाय।
(4) महिलाओं को ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने में बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उनके लाइसेंस बनवाने हेतु विभिन्न क्षेत्र में कैंप लगाया जाए।
महिलाओं से जुड़ी उपरोक्त ज्वलंत समस्याओं पर बीएमएस पदाधिकारियों ने कलेक्टर से इनके रोकथाम हेतु जन जागरण अभियान, आत्मसुरक्षार्थ प्रशिक्षण और कानून का सही ढंग से पालन इत्यादि विभिन्न माध्यमों को अपनाकर समस्याओं के निदान की मांग की है। उक्त ज्ञापन सौंपने में मुख्य रूप से भारतीय मजदूर संघ सिंगरौली के जिलामंत्री शशिपाल सिंह व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।।