बड़ी खबरमध्य प्रदेश

सतना में आरोपी ने युवक को दिनदहाड़े मारी गोली, हालत गंभीर, रीवा किया गया रेफर

ऑपरेशन टाईम्स सतना।। मध्यप्रदेश के सतना में आरोपियों के हौसले बुलंद हैं। शनिवार को दिनदहाड़े आरोपियों ने एक युवक को गोली मार दी। इसके बाद से शहर में हर जगह धवारी गोली कांड की चर्चा हो रही है। बता दें सतना शहर के धवारी स्टेडियम में शनिवार की शाम करीबन 4 बजे बुलेट सवार बदमाश ने एक युवक को गोली मार दी। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद पीड़ित युवक को रीवा रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि आरोपी हितेश शुक्ला है। जो सिंहपुर थाना क्षेत्र के नौखड़ का निवासी है। सिटी कोतवाली पुलिस ने इस मामले में प्रकरण कायम कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

फिलहाल विवाद की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई—
शहर के सिटी कोतवाली इलाके के धवारी स्टेडियम के पास जिस युवक को गोली लगी। वह शाहनवाज बताया जा रहा है। फिलहाल विवाद की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई। घायल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार सिंहपुर थाना अंतर्गत नौखड़ निवासी आरोपी हितेश शुक्ला पर पिस्टल से फायर करने का आरोप है।

पिस्टल से आरोपी ने की फायरिंग—
पता चला है कि दोपहर लगभग चार बजे शाहनवाज खान निवासी खूंथी अपने दोस्तों के साथ धवारी स्टेडियम गेट के पास शॉप नंबर 1 के सामने खड़ा था। तभी आरोपी हितेश शुक्ला 2 बुलट में अपने अन्य साथियों के साथ आया। पिस्टल से शाहनवाज के ऊपर फायर कर दिया। गोली शाहनवाज के पेट और पीठ के बीच में लगी। दोस्तो ने फौरन शाहनवाज को जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर शाहनवाज को रीवा रेफर कर दिया गया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

दो बाइक से आये थे आरोपी—
बताया जाता है कि शाहनवाज को गोली मारने वाले आरोपी बुलेट में सवार होकर अलग-अलग आए थे। जो घटना के बाद वहां से फरार हो गए। घटना के प्रत्यक्षदर्शी से पुलिस पूछताछ कर अब उनकी तलाश कर रही है। अब तक मामले में मुख्य आरोपी हितेश शुक्ला के अलावा एक अन्य की पहचान की गई है। जबकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि उनके बीच विवाद क्या था। थाना प्रभारी रावेद्र द्विवेदी ने बताया कि शुरुआती जांच में यह स्पष्ट नहीं हुआ कि गोली चलने के पीछे की वजह क्या है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर इस पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।।

Author

  • Digitaloperation times

    GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

    View all posts

Digitaloperation times

GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!