सिंगरौली

बाल विवाह एक समाजिक बुराई और कानून का उलंघन है, बाल विवाह रोकने हेतु कलेक्टर ने दिलाई शपथ

केन्द्रीय मंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत अभियान का किया गया शुभारंभ, 25 नवंबर से 10 दिसंबर तक चलेगा हम होंगे कामयाब पखवाड़ा

ऑपरेशन टाईम्स सिंगरौली।। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मंशानुसार महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम जेंडर आधारित हिंसा रोकथाम “हम होंगे कामयाब” पखवाडा कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप में आयोजित किया जा रहा है। बाल विवाह मुक्त भारत के उद्देश्य से केन्द्रीय मंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग नई दिल्ली द्वारा 27 नवम्बर को “बाल विवाह मुक्त भारत” अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान के उद्देश्य की पूर्ति हेतु कलेक्टर चंन्द्रशेखर शुक्ला द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय में कार्यरत समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बाल विवाह मुक्त भारत बनाये जाने एवं अपने आस पास हो रहे बाल विवाह को तत्परता से रोकने हेतु बाल विवाह मुक्त भारत की शपथ दिलाई गई। बाल विवाह की सूचना प्राप्त होते ही तत्काल महिला हेल्पलाईन 181 अथवा चाईल्ड हेल्पलाईन 1098 पर जानकारी दिये जाने के संबंध में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अवगत कराया गया। एवं बाल विवाह की सूचना प्राप्त होते हुये बाल विवाह निवारण समिति द्वारा तत्काल निराकरण किये जाने का निर्देश दिया गया। इस दौरान अपर कलेक्टर अरविंद झा, पी. के सेन गुप्ता, संयुक्त कलेक्टर संजीव पाण्डेय, डिप्टी कलेक्टर माइकेल तिर्की, सौरभ मिश्रा, नंदन तिवारी, अरविद द्विवेदी सहित जिलाधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। वही कलेक्टर चंन्द्रशेखर शुक्ला के निर्देशानुसार साथ ही राजेश गुप्ता डीपीओ के मार्गदर्शन मे प्रभारी जिला समन्वयक हम श्रीमती मीनाक्षी शुक्ला द्वारा शासकीय कन्या महाविद्यालय में अध्ययनरत बालक बालिकाओं को बाल विवाह करने पर उनके मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य मे क्या दुष्प्रभाव होते है। इसके संबंध मे आवश्यक समझाइस देते हुये जागरूक किया गया। साथ ही बाल विवाह नही करने संबंध में शपथ दिलाई गई। वह सामुदायिक भवन माडा मे उपस्थित आंगनबाडी कार्यकर्ताओं, महिलाओं एवं बालिकाओं को बाल विवाह सामाजिक बुराई एवं ऐसा करने पर बालिका मे होने वाले बदलाव के संबंध मे पर्यवेक्षक श्रीमती श्यावमती सिंह द्वारा जागरूक किया गया।

सीएसपी ने शासकीय डिग्री कॉलेज में दिलायी शपथ—
पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के निर्देशानुसार सीएसपी सिंगरौली पी०एस०परस्ते द्वारा शासकीय डिग्री कॉलेज में अध्ययनरत बालक बालिकाओं को बाल विवाह एक समाजिक बुराई के साथ-साथ बालक एवं बालिकाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा, विकास एवं उनके सपनो को साकार करने मे बाधक बनने के संबंध मे समझाइस देते हुये बाल विवाह नही करने एवं अपने आस पास नही होने देने के संबंध में शपथ दिलाई गई। उक्त कार्यक्रम में महिला थाना से एसआई प्रियंका शर्मा, महिला सुरक्षा शाखा से एसआई प्रीती साकेत, हेड कॉस्टेबर रानी सिंह उपस्थित रही।

थाना प्रभारी विन्ध्यनगर ने टैक्सी स्टेण्ड में बाल विवाह के संबंध में दी समझाइस—
पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार थाना प्रभारी विध्यनगर श्रीमती अर्चना द्विवेदी द्वारा टैक्सी स्टैण्ड विध्यनगर मे आम जनो को बाल विवाह के संबंध मे जागरूक करने के साथ-साथ शपथ दिलाई गई। थाना प्रभारी नवानगर ज्ञानेन्द्र सिंह द्वारा हम होंगे कामयाब पखवाडा की गतिविधियों तथा बाल विवाह के संबंध मे जागरूकता कार्यक्रम डीएवी स्कूल नवानगर मे किया गया। साथ ही थाना प्रभारी सरई द्वारा शासकीय महाविद्यालय सरई में अध्ययनरत बालक बालिकाओं को बाल विवाह करना एवं होने देना दोनो अपराध होने तथा ऐसा करने पर उक्त कार्य मे सम्मलित सदस्यों को दंड होने के संबंध मे वृहद जानकारी प्रदान किया गया। इसी प्रकार शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय बैढन एवं लंघाडोल एम एल बी कॉन्वेंट स्कूल मे अध्ययनरत बालक बालिकाओं को बाल विवाह के संबंध मे जागरूक किया गया।

Author

  • Digitaloperation times

    GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

    View all posts

Digitaloperation times

GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!