सिंगरौली

दबंगों की दबंगई से परेशान महिला ने मांगी इच्छामृत्यु की अनुमति, मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को दिया मांग पत्र

ऑपरेशन टाईम्स सिंगरौली।। सिंगरौली जिले में दबंगों से परेशान एक महिला ने मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव से इच्छा मृत्यु की मांग की है। पीड़ित महिला ने स्थानीय कांग्रेस नेता, ग्राम प्रधान और उनके गुर्गों से परेशान होकर मुख्यमंत्री को यह पत्र लिखा है। पीड़ित महिला पानमति पांडेय ने पत्र में आरोप लगाया है कि उनकी जमीन पर पिछले 12 वर्षों से कांग्रेस नेता व उनके परिवार ने कब्जा कर लिया है। इस मामले को लेकर न्यायालय में याचिका दायर की गई थी। जिसमें कोर्ट ने पानमति के पक्ष में फैसला सुनाया और जिला प्रशासन को इसका पालन कराने का निर्देश दिया। लेकिन, 9 साल बीतने के बाद भी कोर्ट के आदेश का पालन नहीं किया गया। महिला ने कई बार इसकी शिकायत जिला प्रशासन से की लेकिन प्रशासन ने चुप्पी साधे रखी। इसके बाद महिला कलेक्टर के सामने खड़े होकर कहने लगी “नहीं जीना है मुझे, इच्छा मृत्यु चाहिए।” कलेक्टर की जनसुनवाई में महिला जब कलेक्टर के सामने खड़े होकर इच्छा मृत्यु की मांग करने लगी तो यह सुनकर हर कोई हैरान रह गया। कलेक्टर ने तुरंत एक्शन लेते हुए इस मामले में जाच के निर्देश दिए हैं।

क्या है पूरा मामला —?
सिंगरौली जिले के छतौली गांव निवासी विधवा महिला पानमति पांडेय को उनके पिता और पति से प्राप्त भूमि पर उनके रिश्तेदारों ने कब्जा कर लिया है। जो कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए हैं। साथ ही गांव के सरपंच भी हैं। पानमति पांडेय ने बताया कि उनके पिता को लगभग 45 वर्ष पूर्व उनकी चाची लक्ष्मीनिया ने रजिस्टर्ड दानपत्र के माध्यम से यह भूमि दी थी। लेकिन पिता की मृत्यु के बाद उनके रिश्तेदारों ने दबंगई और बाहुबल का उपयोग करते हुए भूमि पर कब्जा कर लिया।

कोर्ट के आदेश का नहीं हो पा रहा पालन—
पानमति पाडेय ने न्यायालय में मुकदमा दायर किया। जिसमें तहसील न्यायालय, जिला न्यायालय, जिला सत्र न्यायाधीश सीधी सिंगरौली और उच्च न्यायालय जबलपुर तक शामिल है। सभी न्यायालयों ने उनके पक्ष में आदेश पारित किए लेकिन स्थानीय जिला प्रशासन ने 9 वर्षों से आदेशों का पालन नहीं कराया। यही वजह है कि पानमति की जमीन पर गांव के दबंग व कांग्रेस नेता ने जबरन कब्जा कर लिया है। पीड़ित महिला ने थाने से लेकर जिला प्रशासन तक अपनी गुहार लगाई लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया गया। जिससे परेशान महिला ने सिंगरौली कलेक्टर के सामने इच्छामृत्यु की मांग कर दी।

कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश—
महिला ने मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नान संबोधित पत्र में इच्छा मृत्यु की अनुमति मांगी। कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग को जांच के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही मामले की निष्पक्ष जांच कर महिला को न्याय दिलाया जाएगा।

Author

  • Digitaloperation times

    GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

    View all posts

Digitaloperation times

GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!