सरई की एम्बुलेंस कई महीनो से पड़ा बीमार,ऑटो से अस्पताल पहुंच रहे मरीज
हर महीने हेल्थ केयर को एजेंसी लाखों रूपये का किया जा रहा भुगतान

ऑपरेशन टाईम्स सिंगरौली।। दुर्घटनाग्रस्त अथवा गंभीर मरीजों दुर्घटनाग्रस्त को त्वरित गति से अस्पताल पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार के द्वारा संचालित सरई क्षेत्र की एम्बुलेंस 108 सेवा खुद बीमार पड़ चुकी है। 108 जो सरई थाने में कई महीनो से खड़ी हैं। एंबुलेंस सेवा की बदहाली के चलते गंभीर मरीज व दुर्घटनाग्रस्त लोगों को लाभ और सुविधा नहीं मिल पा रही है। 108 एंबुलेंस सेवा के पीछे मरीजों को कम से कम समय में अस्पताल पहुंचाने का उद्देश्य है लेकिन मरीजों को तत्काल एंबुलेंस की सेवा नहीं मिल पा रही है। 108 नंबर पर डायल करने के बाद बताया जाता है सभी एंबुलेंस व्यस्त है या कभी-कभी तो फोन भी नहीं लगता है। जिससे लोगों ने नाराजगी जताई। सिंगरौली जिले की सरई नगर परिषद् और ग्रामीण अंचलों के सरई अस्पताल में मरीज का उपचार। मरीजों के लिए शुरू की गई 108 एम्बुलेंस सेवा का लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है। जिसके कारण ग्रामीण मरीजों और परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नियामानुसार अधिक उपयोग होने के बाद दूसरा वाहन सेवा के लिए उपलब्ध कराना था। यहां वाहन का रखरखाव भी नहीं किया। जाता है। इसके बावजूद चिकित्सा हेल्थ केयर एजेंसी द्वारा सरकार से प्रति महीना करोड़ों रुपए ले रही है। एंबुलेंस सेवा बदहाल होने के कारण यहां के जरूरतमंद निजी वाहन या ऑटो से इलाज के लिए हॉस्पिटल पहुंच रहे हैं।।