बड़ी खबरसिंगरौली

भाजपा द्वारा जिला मुख्यालय में निकाली गयी भव्य तिरंगा यात्रा

ऑपरेशन टाईम्स सिंगरौली।। भारतीय जनता पार्टी सिंगरौली के मुख्यालय मंडल बैढ़न मे तिरंगा यात्रा पूरी भव्यता के साथ आयोजित हुई। इस तिरंगा यात्रा में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के छात्र छात्राएं, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थानों के कार्यकर्ता तथा व्यापारियों सहित बड़ी संख्या मे आम नागरिक सम्मिलित हुए। भारतीय जनता पार्टी की लगातार आयोजित हो रही मंडलों की तिरंगा यात्राओं मे बैढ़न मंडल की यात्रा भव्य रही। जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह के दिशा-निर्देश, निगम अध्यक्ष देवेश पांडेय के प्रभार में तथा मंडल अध्यक्ष बैढ़न सौरभ गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित ये तिरंगा यात्रा स्टेडियम से चल कर मुख्य बाजार तुलसी मार्ग होते हुये निकली तथा जय स्तंभ के पास यात्रा का समापन किया गया। इस यात्रा मे सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह, सीडा अध्यक्ष दिलीप शाह, पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गिरीश द्विवेदी, राम सुमिरन गुप्ता, वीरेंद्र गोयल, पूर्व महापौर प्रेमवती खैरवार समेत पार्टी के समस्त वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति रही। भारत माता की जय एवं देश भक्ति गीतों की थाप पर उत्साहित कार्यकर्ताओं के हाथों मे लहराते तिरंगे ने ऐसा दृश्य निर्माण किया कि पूरा मुख्यालय तिरंगामय दिखने लगा। हर आम एवं खास नागरिक इस दृश्य को देख कर ठहर सा गया तथा देश भक्ति की भावना से ओत-प्रोत इस यात्रा में स्वयं को सम्मिलित होने से रोक न सका इस कारण इस तिरंगा यात्रा का स्वरूप और भी व्यापक हो गया तथा पूरे मुख्यालय में इसकी चर्चा रही। तिरंगा यात्रा मे सहभागी होने वाले अन्य कार्यकर्ताओं में जिला उपाध्यक्ष राजेश तिवारी, अरविंद दुबे, सरोज सिंह, सरोज शाह, अभियान के सह प्रभारी एवं जिला मंत्री ध्रुव सिंह, बैढ़न मंडल प्रभारी व जिला मंत्री पूनम गुप्ता, जिला मंत्री विनोद चौबे, अभियान के सह प्रभारी एवं युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सीमा जायसवाल, मंडल महामंत्री जे पी शाह, सावित्री प्रजापति, मंडल उपाध्यक्ष संजय दुबे, मंडल उपाध्यक्ष धर्मेंद्र शाह, राजू साकेत, कमलनयनचौरसिया, बालकृष्ण बैस, दिनेस पांडेय, मंडल मंत्री मनौज चौबे, रजनी सिंह, अभिषेक कुशवाहा, अतीत शर्मा, दुर्गा कनौजिया कोषाध्यक्ष ज्योति चौरसिया समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।

Author

  • Digitaloperation times

    GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

    View all posts

Digitaloperation times

GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!