बड़ी खबरसिंगरौली

हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता को लेकर निकाली गई तिरंगा रैली

विधायक, महापौर, कलेक्टर तथा एसपी ने की तिरंगा रैली की अगुवाई, हर घर स्वच्छता की शपथ दिलाई गई

ऑपरेशन टाईम्स सिंगरौली।। विजयी विश्व तिरंगा प्यारा झण्डा ऊंचा रहे हमारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत राजमाता चूनकुमारी स्टेडियम से जन प्रतिनिधि, जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन सहित विभिन्न विद्यालयो के छात्र छात्राओ के द्वारा तिरंगा रैली निकाली गई। वही तिरंगा रैली की अगुवाई सिंगरौली विधानसभा के विधायक श्री राम निवास शाह, नगर निगम की महापौर श्रीमती रानी अग्रवाल, कलेक्टर श्री चन्द्र शेखर शुक्ला, पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री, नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय, भाजपा जिलाध्यक्ष सुन्दर लाल शाह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेन्द्र सिंह नागेश ने की। यह तिरंगा रैली राजमाता चूनकुमारी स्टेडियम से प्रारंभ होकर मस्जिद चौराहा, तुलसी मार्ग से अम्ब्डेकर चौक पहुंची। रैली अम्बेडकर चौक से थाना रोड होकर राजमाता चून कुमारी स्टेडियम में पहुंची जहा पर पूरे हर्षोउल्लास के साथ रैली का समापन किया गया। तिरंगा रैली के दौरान सैकड़ो की सख्या में छात्र छात्राए हाथ में तिरंगा लेकर भारत माता की जय घोष करते हुयें शामिल हुए। हर घर तिरंगा नारे से पूरे शहर में ध्वनि गूजी इस दौरान आम लोगो मे उत्साह देखते बन रहा था। भारत माता अमर बलिदानी वा वीर सपूतो के लिए किए जा रहे जय जय कार से शहर गूंजायमान हो रहा था। यह तिरंगा यात्रा हमारे राष्ट्र के प्रति प्रेम का गौरव बढ़ाए जाने के लिए किया गया। रैली के प्रारंभ में विधायक सिंगरौली ने स्वच्छता की शपथ दिलाई। रैली में एसडीएम सिंगरौली सृजन बर्मा, सीएसपी पीएस परस्ते, जिला शिक्षा अधिकारी एसबी सिंह, डीपीसी आर. एल शुक्ला, नगर निगम के प्रभारी आयुक्त आरपी बैस, वरिष्ट समाजसेवी के. के कुशवाहा, विधायक प्रतिनिधि चितरंगी अरविंद चतुर्वेदी, अधिवक्ता अवनीश कुमार दुबे, जन अभियान परिषद के समन्वयक राज कुमार विश्वकर्मा सहित नगर निगम, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन के अधिकारी, विभिन्न विद्यालयो के छात्र छात्रा शामिल रहे।।







Author

  • Digitaloperation times

    GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

    View all posts

Digitaloperation times

GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!