
ऑपरेशन टाईम्स सिंगरौली।। राष्ट भक्ति के भाव को जन जन तक पहुंचाने के लिए एवं राष्ट प्रथम की अवधारणा को चरितार्थ करने हेतु भारतीय जनता पार्टी स्वतंत्रता दिवस के पूर्व पूरे देश में तिरंगा यात्रा आयोजित कर रही है। प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी जिले भर के प्रत्येक मंडलों में तिरंगा यात्रा आयोजित करेगी जिसका शुभारंभविंध्य नगर मंडल से हुआ है। भारतीय जनता पार्टी का कार्यालय मंडल विंध्य नगर परिक्षेत्र में ही आता है इसलिए इस भव्य तिरंगा यात्रा का शुभारंभ कार्यालय परिसर से हुआ। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह, विधायक सिंगरौली रामनिवास शाह एवं इस यात्रा के जिले के संयोजक एवं निगम अध्यक्ष देवेश पांडेय ने ध्वज दिखा कर इस यात्रा का शुभारंभ किया तथा स्वयं इस तिरंगा यात्रा मे सम्मिलित हुए। विंध्य नगर मंडल अध्यक्ष नीरज पांडेय के नेतृत्व में पूरे मंडल के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ताओं समेत आम नागरिक भी इस भव्य तिरंगा यात्रा मे सहभागी बने तथा इस यात्रा को भव्य स्वरूप प्रदान किया। तिरंगा यात्रा मे युवा मोर्चा एवं महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया तथा पूरे मंडल का भ्रमण किया। सैकड़ों मोटर साइकिल मे सवार कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय तथा देशभक्ति गीतों के साथ यात्रा को सफल किया तथा पूरे मंडल को तिरंगे ध्वज से भर दिया। इस यात्रा मे मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष तथा मंडल प्रभारी सरोज सिंह, जिला उपाध्यक्ष राजेश तिवारी, वरिष्ठ नेता विनोद दुबे, नरेश शाह, गिरिजा पांडेय, युवा मोर्चाद्र जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, पूरे मंडल की टीम, मंडल के कार्यकर्ता समेत सैकड़ों आम लोगों की उपस्थिति रही।।