
ऑपरेशन टाईम्स सिंगरौली।। पुलिस अधीक्षक सिंगरौली मनीष खत्री के कुशल निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस देवसर राहुल सैयाम के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी जियावन निरीक्षक कपूर त्रिपाठी की पुलिस टीम ने 17 वर्षों से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। मिली जानकारी के मुताबिक थाना जियावन के अपराध क्र.311/08 धारा 2.9.51व, प्रा.स.अधि. एवं 33 (1) वन अधि. का आरोपी रामकुमार पिता रामसुन्दर सिंह उम्र 30 वर्ष सा. हर्रहा चौकी कुन्दवार थाना जियावन जिला सिंगरौली (म०प्र०) पिछले 17 वर्षों से फरार था जिसे कौम्बिंग गश्त के दौरान दिनांक 22/02/2025 को चौकी क्षेत्र से गिरफ्तार कर पेश न्यायालय किया गया है।
कार्यवाही में शामिल पुलिस टीम —
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी जियावन निरीक्षक कपूर त्रिपाठी, उनि बालेन्द्र त्यागी, प्र.आर. बंशलाल प्रजापति, प्र.आर. तेजप्रताप, विनय दोहरे, आर. लोकेन्द्र सिंह का सराहनीय योगदान रहा।।