मनीष सिंह बने प्रमुख सचिव, 70 अपर कलेक्टर और 107 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के ट्रांसफर

ऑपरेशन टाईम्स भोपाल।। मध्यप्रदेश सरकार ने बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की है। प्रदेश की मोहन सरकार ने 70 अपर कलेक्टर और 107 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के ट्रांसफर लिस्ट जारी की है। मनीष सिंह को मध्यप्रदेश शासन, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। मध्यप्रदेश शासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग अतिरिक्त प्रभार उन्हें सौंपा गया है।
अपर कलेक्टर प्रमोद कुमार सेन गुप्ता उमरिया, आयुक्त नगर निगम दया किशन शर्मा संयुक्त संचालक मंडी ग्वालियर हुआ तबादला, तो वहीं प्रभाशंकर त्रिपाठी रीवा से अपर कलेक्टर सिंगरौली तबादला हुआ है। वहीं संयुक्त कलेक्टर राजेश शुक्ला सीधी, संजीव कुमार पांडेय उज्जैन हुआ स्थानांतरण, तो प्रशांत त्रिपाठी सीधी से सिंगरौली हुआ है। वहीं मैहर SDM विकाश सिंह को अपर कलेक्टर सतना बनाया गया है।।