बड़ी खबरसिंगरौली

जिले भर में आयोजित होंगी तिरंगा यात्राएं

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर मनेगा विभाजन विभीषिका दिवस

ऑपरेशन टाईम्स सिंगरौली।। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर आगामी तिरंगा यात्रा एवं विभाजन विभीषिका दिवस के सफल आयोजन के लिए विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक को मूर्त रूप देने के लिए जिले की संगठन प्रभारी श्रीमती प्रज्ञा त्रिपाठी मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहीं। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक व वरिष्ठ नेता अमर सिंह, तिरंगा यात्रा के जिले के प्रभारी व निगम अध्यक्ष देवेश पांडेय, सह प्रभारी व जिलामंत्री ध्रुव सिंह मंचासीन रहे। जिला मीडिया प्रभारी नीरज सिंह परिहार ने बताया कि कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ पितृ पुरुषों के छायाचित्र पर माल्यार्पण से हुआ तथा स्वागत उद्बोधन कार्यक्रम प्रभारी व निगम अध्यक्ष देवेश पांडेय ने किया। स्वागत उद्बोधन निगम अध्यक्ष एवं तिरंगा यात्रा कार्यक्रम के जिले के प्रभारी देवेश पांडेय ने दिया। जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन मे आगामी कार्यक्रमों की भूमिका को संक्षेप में बताया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि हमारी यह तिरंगा यात्रा राष्ट के प्रति हमारे समर्पण का दर्पण है। इसलिए प्रत्येक मंडल स्तर तक यह भव्य तिरंगा यात्रा आयोजित हो तथा स्वतंत्रता प्राप्ति के पूर्व देश के विभाजन की त्रासदी को आज की पीढ़ी को बताने हेतु विभाजन विभीषिका दिवस कार्यक्रम प्रभावी रूप से सम्पन्न हो इसका विशेष ध्यान हमे रखनो है। आपरेशन सिंदूर का उल्लेख करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि देश एवं समूचे विश्व ने हमारे प्रधानमंत्री जी के कुशल एवं निडर नेतृत्व को देखा है कि कैसे भारतीय सेना ने अपना पराक्रम दिखाते हुए समूचे विश्व मे अपने शौर्य का परचम लहराया इसलिए इस बार की तिरंगा यात्रा हमे दुगुने उत्साह के साथ आयोजित करनी है। मुख्य वक्ता के रूप में पधारीं जिले की संगठन प्रभारी श्रीमती प्रज्ञा त्रिपाठी ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारी सभी तिरंगा यात्राएं तो ऐतिहासिक ही होती हैं किंतु हमें आज की नई पीढ़ी को इसका भाष कराने की आवश्यकता है कि आज जो ये तिरंगा लहराने की स्वतंत्रता हम सब के पास है इसके पीछे हमारे पूर्वजों के कितने बलिदान छिपे हुए हैं। आज जन जन के मन में हमे तिरंगे के प्रति सम्मान को भाव पैदा करना है तथा इस स्वतंत्रता की धरोहर के पीछे हमारे पूर्वजों के बलिदान का सम्मान भी स्मृत करना है। 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका के रूप मे हम हमारे समाज के प्रत्येक वर्ग को विभाजन की त्रासदी से अवगत करा कर स्वतंत्रता व राष्ट्रट के प्रति उनके सम्मान को जीवंत करना है। हमे अधिकाधिक रूप में युवाओं के बीच जाकर इन कार्यक्रमों की तैयारी करनी है तथा तय स्थानो पर मंचीय कार्यक्रम व मौन जुलूस का भी आयोजन करना है। प्रभारी महोदया ने निर्देश दिए कि स्वतंत्रता दिवस के अगले दिन 16 अगस्त को जन्माष्टमी का त्योहार है और हम अपने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय कुशा भाऊ ठाकरे जी की जन्म जयंती को जन्माष्टमी के दिन ही मनाते हैं इसके अतिरिक्त देश के पूर्व प्रधानमंत्री पुण्य आत्मा श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी की पुण्यतिथि 16 अगस्त को ही है, अतः इन दोनो कार्यक्रमों को हमें बूथ स्तर तक मानना है। बैठक का मंचीय संचालन जिला महामंत्री राजकुमार दुबे ने किया तथा आभार प्रकट कार्यक्रम के सह संयोजक एवं जिलामंत्री ध्रुव सिंह ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष राजेश तिवारी, सरोज शाह, जिला महामंत्री लालपति साकेत, जिलामंत्री अरविंद तिवारी, पूनम गुप्ता, विनोद चौबे, द्रोपदी सिंह मरकाम, कलावती यादव, मौर्चा जिलाध्यक्ष सीमा जायसवाल, विनोद चौबे, आइ टी सेल संयोजक सुरेश गिरी, प्रकोष्ठ संयोजक विनोद दुबे, रविन्द्र चौबे, रामाधार गुप्ता, समस्त मंडल अध्यक्ष, वरिष्ठ नेता अरुण देव पांडेय, किरण सोनी, मीना चौबे, मधू झा, विजया सिंह, युवा कार्यकर्ता आदित्य त्रिपाठी, शशांक विक्रम सिंह, अर्जुन शाह, विक्रम सिंह चंदेल अभिषेक दुबे समस्त अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Author

  • Digitaloperation times

    GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

    View all posts

Digitaloperation times

GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!