रीवा

पुलिस विभाग में दी 37 वर्ष सेवाएं, आज हुए शासकीय दायित्व से मुक्त हुए आईजी महेंद्र सिकरवार

ऑपरेशन टाईम्स रीवा।। रीवा जोन पुलिस महानिरीक्षक डॉ महेंद्र सिंह सिकरवार आज शासकीय दायित्व से मुक्त किए गए हैं। आपको बता दें कि डॉ महेंद्र सिंह सिकरवार वर्ष 1989 में बतौर उप पुलिस अधीक्षक विभाग में भर्ती हुए थे। राष्ट्रपति पदक से सम्मानित पुलिस महानिरीक्षक डॉ महेंद्र सिंह सिकरवार आज शाम पुलिस महानिरीक्षक पद से सेवानिवृत हो गए है। 37 वर्षों तक कुशलता के साथ पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं देने वाले आईजी डॉ सिकरवार विभिन्न किरदार के साथ लोगों के सामने आये। जिसमें सख्त प्रशासक, कुशल लेखक, शायर सहित सुरीले गायक की छवि लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा। पुलिस विभाग की विभिन्न शाखाओं के महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेवारी उठा चुके डॉ सिकरवार ने चर्चा के दौरान कहा कि पुलिस विभाग जन सेवा का एक ऐसा माध्यम है। जहां नित नई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में पुलिस अधिकारी को मानसिक संतुलन बनाए रखते हुए आत्मविश्वास के साथ लिए गए फैसले एक बेहतर प्रशासक बनने में मदद करते हैं। इसके साथ ही परिवार के द्वारा दिया गया संबल उसे विपरीत परिस्थितियों में भी उचित निर्णय लेने का मार्ग प्रशस्त करता है। इस दौरान पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय रीवा में पुलिस अधिकारियों द्वारा विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सेवानिवृत होने जा रहे आईजी ने पुलिस मुख्यालय से प्राप्त दिशा निर्देशों के बाद अपने पद का प्रभार डीआईजी रीवा साकेत प्रसाद पाण्डेय के सुपुर्द कर दिया। विदाई समारोह में जोन के उपपुलिस महानिरीक्षक साकेत पांडेय, एसपी विवेकलाल सिंह, एसपी मऊगंज रचना ठाकुर, सहित पुलिस विभाग के अधिकारी शामिल रहे।।

Author

  • Digitaloperation times

    GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

    View all posts

Digitaloperation times

GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!