रीवा
कृष्णा राजकपूर आडिटोरियम में हुआ राष्ट्रीय कवि सम्मेलन, उपमुख्यमंत्री है आयोजन के मुख्य अतिथि

ऑपरेशन टाईम्स रीवा।। रीवा के कृष्णा राजकपूर ऑडिटोरियम में शुरु हुआ राष्ट्रिय कवि सम्मेलन का अयोजन। मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल सहित देश के जानें माने महान कवि मंजर भोपाली, डॉ. विष्णु सक्सेना, कर्नल वीपी सिंह, मदन मोहन समर, अंजुम बारबंकवी, नदीम फर्रुख, पपलू, लखनवी, डॉ. महताब आलम, डॉ. भुवन मोहनी, जफर सहफाई, अमित शुक्ला, सहित रीवा संभाग के आईजी महेंद्र सिंह सिकरवार शामिल हुए। अयोजित कार्यक्रम में आईजी महेंद्र सिंह सिकरवार की लिखी गई इबारत पुस्तक गजले और नजमे का उपमुख्यमंत्री ने किया विमोचन। आयोजित कार्यक्रम में पुलिस महकमे के साथ प्रशासनिक अधिकारियों के आलावा हजारों श्रोता उपस्थित रहे।।