बड़ी खबरमध्य प्रदेश

जबलपुर की आर्डनेंस फैक्ट्री में बड़ा हादसा

बम बनाते समय हुआ ब्लास्ट, पूरी बिल्डिंग ध्वस्त, 2 कर्मचारियों की मौत, 11 घायल

ऑपरेशन टाईम्स जबलपुर।। देश की सेना के लिए बमों व अन्य असलहा का निर्माण करने वाली जबलपुर की आर्डनेंस फैक्ट्री खमरिया में मंगलवार 22 अक्टूबर की सुबह 10.45 बजे एफ 6 सेक्शन की बिल्डिंग नंबर 201 में ब्लास्ट हो गया। जिसमें पूरी बिल्डिंग उड़ गई। प्रारंभिक सूचना के मुताबिक दो कर्मचारी गंभीर रूप से जख्मी हुए थे। उनकी मौत हो गई जबकि 11 कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दरअसल बम फिलिंग के दौरान आर्डनेंस फैक्ट्री खमरिया में एक तेज धमाका हुआ। इस दौरान पास खड़े एलेक्जेंडर टोप्पो की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा कर्मचारी रणवीर सिंह की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हुई है। इस बम धमाके में 11 से ज्यादा कर्मचारी पायल बताए जाते हैं। जिन्हें निजी अस्पताल रेफर किया गया है। बम ब्लास्ट की सूचना के ठीक बाद क्षेत्रीय विधायक अशोक रोहाणी और निर्माणी के मुख्य महाप्रबंधक एमएन हालदार मौके पर पहुंचे और घायलों को देखने अस्पताल गए।

कई कर्मचारियों के दबे होने की आशंका—
चिकित्सकों ने बताया कि महाकौशल हॉस्पिटल रेफर किया गया है। श्यामलाल की हालत गंभीर है। जिन्हें कम चोट लगी है। उनका भी उपचार किया जा रहा है। वहीं मलबे में कई कर्मचारियों के दबे होने की आशंका। राहत बचाव कार्य जारी है। आर्डनेंस फैक्ट्री खमरिया में मंगलवार सुबह 10.45 बजे एफ 6 सेक्शन की बिल्डिंग नंबर 201 में ब्लास्ट हुआ है। जिसमें प्रारंभिक सूचना के मुताबिक दो कर्मचारी गंभीर रूप से जख्मी हुए थे। जिन्हें जबलपुर के महाकौशल हॉस्पिटल ले जाया गया। उपचार के दौरान दोनों कर्मियों की मौत हो गई।

हादसे में पूरी बिल्डिंग उड़ गई—
फैक्ट्री की इस बिल्डिंग में थाउजेंड पाउडर बम का उत्पादन होता है जो कि भारतीय वायुसेना उपयोग करती है। हादसे में पूरी बिल्डिंग उड़ गई।।

Author

  • Digitaloperation times

    GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

    View all posts

Digitaloperation times

GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!