60 साल या उससे अधिक उम्र के लोगों को वितरित की गई स्वास्थ्य मूल्यांकन पुस्तिका

ऑपरेशन टाईम्स सिंगरौली।। बीपी, शुगर, मानसिक स्वास्थ्य, ओरल कैंसर , फिजियोथेरेपी और अन्य बीमारियों के लिए जिला NCD एवं वृद्धजन क्लीनिक में यह वृद्धजन स्वास्थ्य मूल्यांकन पुस्तिका का वितरण किया गया है। वृद्धजन स्वास्थ्य मूल्यांकन पुस्तिका का वितरण जिला NCD एवं वृद्धजन क्लीनिक में 60 साल या उससे अधिक उम्र के लोगों के लिए किया गया है। इस पुस्तिका का उद्देश्य वृद्धजनों को उनके स्वास्थ्य के बारे में जागरूक करना और उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है।
वृद्धजन स्वास्थ्य मूल्यांकन पुस्तिका के लाभ—
स्वास्थ्य जांच— वृद्धजनों का नियमित स्वास्थ्य जांच कराने में मदद मिलेगी। जिससे बीमारियों का पता लगाया जा सके और समय पर उपचार किया जा सके।
बीमारियों की रोकथाम— वृद्धजनों को बीमारियों के बारे में जागरूक करने और उन्हें रोकथाम के उपायों के बारे में जानकारी देने में मदद मिलेगी।
उपचार और देखभाल— वृद्धजनों को आवश्यक उपचार और देखभाल प्रदान करने में मदद मिलेगी। जिससे उनकी सेहत में सुधार हो सके।
वृद्धजन स्वास्थ्य परीक्षण शिविर—
वृद्धजन स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन विभिन्न स्थानों पर किया गया है। जहां वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं। इन शिविरों में बीपी, शुगर, होमोग्लोबिन और मलेरिया जैसी जांच की गईं।
वृद्धजनों के लिए विशेष सुविधाएं—
कुछ अस्पतालों में वृद्धजनों के लिए विशेष सुविधाएं प्रदान की गई हैं। जैसे कि
जीरियाट्रिक वार्ड— वृद्धजनों के लिए अलग वार्ड बनाए गए हैं। जहां उन्हें विशेषज्ञ सेवाएं और जांच की सुविधा प्रदान की जाती है।
फिजियोथेरेपी— वृद्धजनों के लिए फिजियोथेरेपी की सुविधा भी प्रदान की जाती है। जिससे उन्हें शारीरिक समस्याओं से निजात पाने में मदद मिल सके।
इनका कहना है—
यह पहल वृद्धजनों के स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देने के लिए एक सराहनीय कदम है।
डॉ.गंगा वैश्य