बरगवा पुलिस की चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच थाना क्षेत्र की दुर्गा प्रतिमाओ का हुआ विसर्जन
18 विसर्जन स्थलों पर तैनात रहे पुलिसकर्मियों ने कराया सुरक्षित विसर्जन

ऑपरेशन टाईम्स सिंगरौली।। विदाई कइसे करी, हमनी के छोड़ के नगरिया नू हो,अड़हुल के फुलवा से हरवा बनावानी लाले लाले…जैसे गीतों के बीच बरगवा थाना क्षेत्र के कस्बा बरगवा , कसर, मझिगवां, गोनर्रा , तेलदह और मझौली बीट में शनिवार दिनांक 12/10/2024 को कड़ी प्रशासनिक सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण तरीके से मां दुर्गा के प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। नगर परिषद बरगवा के 5 समितियों के द्वारा एक साथ विसर्जन जुलूस निकालकर मां दुर्गा को आस्था व श्रद्धा के साथ हर्षपूर्वक नम आंखों से विदाई दी। वहीं विसर्जन जुलूस को देखने के लिए नगर परिषद के मुख्य सड़कों के दोनों तरफ महिला-पुरुष श्रद्धालुओं की भीड़ सी उमड़ी रही। कस्बा बरगवा के विसर्जन जुलूस अपने-अपने पूजा पंडाल से शुरू होकर बाजार भर में भ्रमण करते हुए नजदीकी चिन्हित स्थल मोक्खा तालाब के पास पहुंचा। जहां वैदिक मंत्र उच्चारणों के बीच मां का प्रतिमा विसर्जन किया गया। विदाई के दौरान पूजा समिति के सदस्यों ने रूट और निर्धारित समयावधि पालन करते हुए देवी-देवता की प्रतिमाएं से लदी गाड़ियां एवं गाजे बाजे के पीछे-पीछे चल रहे भक्तों के हुजूम की सुंदरता देखते ही बन रहा था। अबीर-गुलाल में सराबोर और पटाखा फोड़ कर आतिशबाजी करते हुए भक्त मैया के भजनों पर जमकर झूमते रहे। वही विदाई गीत से भक्तों की आंखे नम हो गई। शांतिपूर्ण एवं भक्तिमय माहौल में माता दुर्गा के प्रतिमाओं को विसर्जित किया गया। जहां स्थानीय पुलिस प्रशासन (बरगवा पुलिस) के अधिकारियों/कर्मचारियों को प्रतिमा विसर्जन के दौरान मौजूदगी अंतिम समय तक देखी गई। मूर्ति विसर्जन के वक्त विसर्जन जुलूस में थाना प्रभारी बरगवा निरीक्षक शिवपूजन मिश्रा, उपनिरीक्षक रामजी त्रिपाठी, उपनिरीक्षक आराधना तिवारी, उपनिरीक्षक इंद्रलाल मांझी समेत समस्त थाना बरगवां का पुलिस बल मौजूद रहा। सभी नगरवासियों और पुलिस प्रशासन के अच्छे तालमेल के साथ इस वर्ष का दुर्गापूजा शांतिपूर्ण तरीके से समापन हो गया। विसर्जन से पूर्व मां दुर्गा को महिलाओं ने नम आँखों से विदाई दी और अगले वर्ष पुन: आने की कामना की।।