
ऑपरेशन टाईम्स सिंगरौली।। दिनांक 20/05/2025 का आयोजन सरस्वती वंदना सूर्य नमस्कार से हुआ आज के मेंटर श्श्रीमती नीता विश्वकर्मा जी के द्वारा बच्चों को सूर्य नमस्कार और योग कराया गया। जुंबा का क्लास गायत्री कुशवाह के द्वारा कराया गया। शिक्षा विभाग के अधिकारी श्री सर्वेश्वर कुमार द्विवेदी जी के द्वारा बच्चों को शिक्षा का महत्व और शिक्षा से होने वाली भविष्य में फायदा के विषय पर बहुत सारी जानकारी दी गई। मार्शल आर्ट के बच्चों को आत्म बल बढ़ाने के लिए बच्चों की काउंसलिंग वरिष्ठ पत्रकार श्री सैफी आवास जी के द्वारा बताया गया। साथ ही मार्शल आर्ट के कोच गणेश सिंह विशाल, खुशबू साकेत कोच, अर्पिता बिस्वास, रूपा कुमारी द्वारा बच्चों को आत्म आत्मरक्षा के कला सिखाई गई। उपस्थित सभी मेंटर्स का धन्यवाद अमृता सेवा संस्थान की कार्यकर्ता मंजू सिंह के द्वारा दिया गय। यह कार्यक्रम पुलिस विभाग तथा अमृता सेवा संस्थान समिति के संयुक्त प्रयास से किया जा रहा है।