
ऑपरेशन टाईम्स सिंगरौली।। पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा के कुशल निर्देशन एवं सीएसपी पी.एस. परस्ते के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अशोक सिंह परिहार की सतत निगरानी तथा चौकी प्रभारी उपनिरी. प्रियंका मिश्रा के नेतृत्व में सासन चौकी पुलिस टीम को प्रकरण क्र. 1398/2009 धारा 324,34 भादवि में 15 वर्षों से फरार चल रहे 2 स्थाई वारंटीयों को गिरप्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। मिली जानकारी के अनुसार न्यायालय बैढन के प्रकरण क्र.1398/2009 धारा 324, 34 भादवि मे जारी स्थाई वारंट के वारंटी संजय कुमार साकेत पिता बबनू साकेत उम्र 34 वर्ष निवासी तियरा चौकी सासन थाना बैढन एवं संगीता साकेत पिता बबनू साकेत उम्र 28 वर्ष निवासी छतौली थाना माड़ा की गिरफ्तारी हेतु हर सम्भव प्रसास किया जा रहा था। किन्तु वारंटी पुलिस के गिरफ्त में नही आ रहे थे। जिसे आज दिनांक 18/02/2025 को ग्राम तियरा चौकी सासन थाना बैढन व ग्राम छतौली थाना माड़ा से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय बैंढ़न पेश किया गया।
कार्यवाही में शामिल पुलिस टीम —
उक्त कार्यवाही में उप निरी. प्रियंका मिश्रा चौकी प्रभारी शासन, उप निरी. रूपा अग्निहोत्री, प्र.आर संतोष साकेत, प्र.आर. मो. कौसर, आर विकास तिवारी, आर. मुनेन्द्र मिश्रा की सराहनी भूमिका रही।।