रीवा

महिला सशक्तीकरण और नशामुक्त समाज, विकास को सार्थक करने के लिए ज़रूरी- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

हम होंगे कामवाब अभियान अंतर्गत राज्य स्तरीय महिला सुरक्षा संवाद में हुए शामिल

ऑपरेशन टाईम्स रीवा।। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते नर्मते तत्र देवता के आदर्श को साकर करने के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। लाड़ली लक्ष्मी योजना, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, और वन स्टॉप सेंटर जैसी योजनाओं का वेख करते हुए कहा कि यह एक पवित्र मिशन है। केवल शासकीय प्रयास ही पर्याप्त नहीं हैं। इसे एक जन आंदोलन बनाना होगा। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल कुशाभाऊ इंटरनेशनाल कन्वेंशन सेंटर भोपाल में हम होंगे काममाब अभियान अंतर्गत राज्य स्तरीय महिला सुरक्षा संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के गौरवशाली नेतृत्व में देश तेज गति से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि विकास के साथ आने वाली चुनौतियों के प्रति हमें सतर्क रहना होगा। विकास को सार्थक बनाने के लिए एकजुट होकर महिलाओं को सशक्त और समाज को सुरक्षित बनाना जरूरी है। समाज को नशा मुक्त बनाकर युवाओं की ऊर्जा को सही राह में लगाकर देश को विश्वगुरु बनाना है तो हम सबको मिलकर इस मिशन को सफल बनाना होगा। उप मुख्यमंत्री ने कहा महिलाओं का सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक सशक्तीकरण आवश्यक है। यह हमारी गौरवशाली परंपरा रही है, विकृतियों को दूर करने के लिए सभी को प्रयास करने होंगे। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने डॉ. रामधारी सिंह दिनकर की प्रसिद्ध कविता का उाशेख करते हुए कहा कि समर शेष है। नहीं पाप का भागी केवल व्याध, जो तटस्थ हैं, समय लिखेगा उनके भी अपराध। उन्होंने कहा कि नारी सशक्तिकरण और सामाजिक परिवर्तन के इस संग्राम में किसी को भी तटस्थ रहने का अधिकार नहीं है। यह लड़ाई हर व्यक्ति की है और इसमें सबकी भागीदारी जरूरी है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने नशे के दुष्प्रभावों को रेखांकित करते हुए कहा कि जेंडर आधारित हिंसा का एक बड़ा कारण नशा भी है। नशे के कारोबार में लिप्त लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। नशा मुक्ति केंद्रों के माध्यम से समाज को इस बुराई से मुक्त करने के प्रयास तेज किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह प्रयास समाज में जेंडर समानता और महिलाओं के प्रति सम्मान को बढ़ावा देने में मील का पत्थर साबित होगा। उप मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम सह आयोजक स्काई सोशल के प्रयास की सराहना की। 25 नवंबर से 10 दिसंबर तक हम होंगे कामयाव अभियान में प्रदेशवासियों को जागरूक किया जाएगा। हम होंगे कामयाब पखवाड़ा 25 नवंबर से 10 दिसंबर तक आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य न केवल बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा पर केंद्रित है बल्कि पुरुषों की मानसिकता में बदलाव लाकर एक नए समाज की नींव रखना भी है। पखवाड़े के दौरान विभिन्न जिलों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें विभित्र विभागों के समन्वय से गतिविधियां निर्धारित की गई है। आयुक्त महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती सूफिया फारुकी वली, स्काई सोशल की फाउंडर सुत्री सुष्टि प्रगट सहित विभित्र संस्थाओं के प्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।।

Author

  • Digitaloperation times

    GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

    View all posts

Digitaloperation times

GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!