UP अयोध्या।। अयोध्या में एक युवक ने कहासुनी के बाद दो युवकों को थार से टक्कर मार दी। दोनों जमीन पर गिर गए। कुचलते हुए गाड़ी लेकर चला गया। हादसे में एक की मौत हो गई। मरने वाले की पहचान बनवीरपुर के रहने वाले कप्तान सिंह के रूप में हुई है। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। उसकी पहचान प्रिंस सिंह के रूप में हुई है। उसका इलाज चल रहा है। घटना शुक्रवार शाम को थाना कैंट क्षेत्र के बनवीरपुर की है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर मुख्य आरोपी अर्पित दुबे के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। कैंट थाना अध्यक्ष पंकज सिंह के अनुसार मामला आपसी विवाद का है। दोनों में पहले दोस्ती थी। आज की घटना के बारे में पड़ताल की जा रही है। इस मामले में एक अन्य आरोपी फरार है। जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।।
-
GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ
View all posts
Post Views: 67