13 जुआं खेलने वाले जुआरियों को सरई पुलिस ने किया गिरफ्तार

ऑपरेशन टाइम्स सिंगरौली।। पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्रीमती निवेदिता गुप्ता के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा व एसडीओपी देवसर राहुल सैयाम के कुशल मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी सरई उप निरीक्षक मनोज सिंह के नेतृत्व में सरई पुलिस टीम ने जुआ खेलते आरोपीगणों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक दिनांक 30/09/2024 को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की बावनदास तिराहा के पास बने मंदिर के पीछे खम्भे की लाईट के प्रकाश मे काफी लोग रूपये पेसे की हार जीत की बाजी लगाकर तास के पत्ते से जुआ खेल रहे है। सूचना विश्वसनीय होने से पुलिस स्टाफ एवं गवाहन के घेराबन्दी कर रेड कार्यवाही की गई। तो मौके पर कुल 13 व्यक्ति तास के 52 पत्तो से रूपयो की हार जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते पाये गये। नाम पता पूछने पर अपना अपना नाम 1. प्रदुमन सिंह पिता लालबाबू सिंह उम्र 30 वर्ष सा० घोरौली कला थाना नवानगर 2. लक्की वर्मा पिता मानिक चन्द्र वर्मा उम्र 27 वर्ष सा० मिश्रा क्लीनिक बैढन थाना बैढन 3. मोहित कुमार सिंह पिता विष्णुकांत सिंह उम्र 28 वर्ष सा० घोरौली खुर्द थाना नवानगर 4. धर्मेन्द्र सिंह पिता अमरकांती सिंह उम्म्र 26 वर्ष सा० सुईडीह थाना बैढन 5. आशीष कुमार शाह पिता राम सजीवन शाह उम्र 23 वर्ष सा० घौरोली खुर्द थाना नवानगर 6. संदीप कुशवाहा पिता लाल चन्द्र कुशवाहा उम्र 37 वर्ष सा० घोरौली कला थाना नवानगर 7. पारसनाथ जायसवाल पिता बंशधारी जायसवाल उम्र 54 वर्ष सा० नौडिया 8. राधारमण जायसवाल पिता चेतलाल जायसवाल उम्र 49 वर्ष सा० इटमा 9. भारत प्रसाद पिता चेतलाल जायसवाल उम्र 54 वर्ष सा० इटमा 10 हरिश्चन्द्र जायसवाल पिता लोलर जायसवाल उम्र 34 वर्ष सा० इटमा 11. राजेश उर्फ रिन्कू जायसवाल पिता ओम प्रकाश जायसवाल उम्र 29 वर्ष सा० कोनी 12 रवि कुमार जायसवाल पिता मटुकलाल जायसवाल उम्र 32 वर्ष सा० इटमा 13. दिनेश प्रसाद जायसवाल पिता राम दुलारे जायसवाल उम्र 37 वर्ष सा० घोघरा थाना सरई का होना बताये। जिन्हे गिरफ्तार कर जुआं एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।।
कार्यवाही में शामिल पुलिस टीम —
उक्त कार्यवाही में उनि. मनोज सिंह थाना प्रभारी सरई , सउनि उपेन्द्र सिंह भदौरिया, प्रआर आशीष त्रिपाठी, प्रमोद वैश्य, आर. ओमप्रकाश शर्मा, बबलू यादव, रिन्कू धाकड, आर. अशोक यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।