नगर निगम में ब्याप्त भ्रष्टाचार एवं घोटालों को लेकर संयुक्त संघर्ष मंच ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन

ऑपरेशन टाइम्स सिंगरौली।। नगर पालिक निगम सिंगरौली में ब्याप्त भ्रष्टाचार एवं घोटालों के विरूद्ध संयुक्त संघर्ष मंच ने मोर्चा खोल दिया है और गुरूवार से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गये हैं। मंच के पदाधिकारियों का कहना है कि 19/09/2024 को घोटालों के संदर्भ में एक पत्र प्रेषित किया गया था परन्तु भ्रष्टाचारियों के विरूद्ध कोई कार्यवाही नहीं हुयी। जिस कारण मंच नगर निगम के सामने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने हेतु बाध्य हो गयी है। संयुक्त संघर्ष मंच का कहना है कि वार्ड क्रमांक 32 शिवाजी काम्पलेक्स में पाईप लाईन फिटिंग में किये गये 38 लाख रूपये के घोटाले में नगर निगम आयुक्त की संलिप्तता स्पष्ट दिखायी दे रही है। क्योंकि उन्होने पदस्थापना के बाद उक्त कार्य का स्थल निरीक्षण किया। भ्रष्टाचार की जांच भी निगम के अधिकारियों द्वारा ही की गयी। इसके बाद निगमायुक्त द्वारा संविदाकार का भुगतान कर दिया गया। जो कि नहीं करना चाहिए था। चार अधिकारियों को दोषी मानते हुये कार्यमुक्त कर दिया गया। मूल दस्तावेजों से छेड़छाड़ किया गया। संगठन द्वारा निरंतर निगमायुक्त के कार्यशैली को निगम के जन प्रतिनिधियों एवं जिला दण्डाधिकारी को अवगत कराया गया किन्तु आज दिनांक तक निगम आयुक्त के विरूद्ध किसी भी प्रकार की कार्यवाही नहीं होना समूचे नगर निगम क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। इसके साथ ही सफाई कर्मचारियों के नाम पर 27 लाख रूपये का भुगतान एक ऐसे निविदाकार के पक्ष में कर दिया गया है। जिसने प्रमाणित पर्याप्त दस्तावेज नगर निगम कार्यालय में प्रस्तुत ही नहीं किया गया है। उक्त दोनों प्रकरण की वजह से क्षेत्र में जन आक्रोश फैलता जा रहा है। जो कि चिंता का विषय है। क्षेत्र में शांति बनी रहे। इस आशा और उम्मीद के साथ संयुक्त संघर्ष मंच सिंगरौली अनिश्चिकालीन धरनास्थल से माननीय कलेक्टर महोदय से आग्रह किया जा रहा है कि धरना समय अंतराल के अंदर शीघ्रतापूर्वक निगम आयुक्त के उपर अनुशासनात्मक / दण्डात्मक कार्यवाही करते हुये सिंगरौली से पृथक करें एवं अन्य कर्मचारी एवं अधिकारीगण जिनकी भी संलिप्तता उक्त दोनो ही प्रकरणों में अथवा घोटालों में पायी जा रही है। उनके खिलाफ भी दण्डात्मक कार्यवाही किया जाना न्यायोचित होगा। जिससे कि सिंगरौली में शांति व्यवस्था बनी रहे एवं सिंगरौली जिले की नगर निगम क्षेत्र के अन्य प्रमुख गंभीर समस्याएं हैं। जिनका निराकरण भी त्वरित किया जाना न्यायोचित होगा। जिससे शांति व्यवस्था बनी रहे।