ऑपरेशन टाईम्स सिंगरौली।। दिल्ली में 26 जनवरी को आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में हटका मकरोहर निवासी लक्ष्मी स्व सहायता समूह की अध्यक्ष रीता शाह विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुई। दिल्ली में आयोजित समारोह में रीता शाह ने केंद्रीय मंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग श्री शिवराज सिंह चौहान से मुलकात कर अपने समूह के बारे में विस्तार से बताया। रीता शाह ने बताया कि वह जैविक उत्पादों को बेचकर जैविक खेती को बढ़ावा कर कमाई भी कर रही है। 12वीं पास रीता शाह ने बताया कि आजीविका मिशन से जुड़ने के बाद जैविक खेती का प्रशिक्षण लिया था। इसके बाद कृषि सखी बनीं। जैविक खाद, कीटनाशक व दवा की बिक्री के साथ सब्जी की खेती शुरू की। कमाई बढ़ने पर मनिहारी व इलेक्ट्रानिक्स की दुकान खोली और आमदनी बढ़ी तो ट्रैक्टर खरीद लिया। 40 ग्राम संगठनों में उसका रिहंद संकुलस्तरीय संगठन जिले में प्रथम स्थान पर है। रीता ने कहा कि उनकी इस उपलंब्धि में कलेक्टर श्री चन्द्रशेखर शुक्ला एवं जिला पंचायत सीईओ गजेन्द्र सिंह नागेश का बहुत बड़ा योगदान है। ज्ञात हो कि मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के जनपद बैढ़न से रीता शाह कृषि सखी का चयन दिल्ली के लाल परेड ग्राउंड पर 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह के शुभ अवसर पर राज्य कार्यालय द्वारा लखपति दीदी एवं जैविक खेती में कार्य करने जैविक खेती को बढ़ावा देने हेतु इनका चयन किया गया था जिसमें उपस्थित होकर रीता शाह के द्वारा केंद्रीय मंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से चर्चा किया गया। एवं अपने समूह की उपलंब्धियो के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया।
-
GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ
View all posts
Post Views: 48