सीएम हेल्पलाइन की रैंकिंग में सिंगरौली पुलिस रही अव्वल,92.51% वेटेज स्कोर के साथ मिला ‘ए’ ग्रेडिंग

ऑपरेशन टाईम्स सिंगरौली।। पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन रीवा गौरव राजपूत व पुलिस उप महानिरीक्षक रीवा क्षेत्र रीवा राजेश सिंह चंदेल के कुशल निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक सिंगरौली मनिष खत्री के मार्गदर्शन में सी.एम. हेल्पलाइन 181 की शिकायतों के निराकरण में दिनांक 20/05/2025 को जारी जिले वार ग्रेडिंग में सिंगरौली जिले ने कुल 92.51% वेटेज स्कोर के साथ ‘ए’ ग्रेडिंग प्राप्त करते हुए प्रथम समूह मे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। गौरतलब हो कि पुलिस अधीक्षक सिंगरौली मनीष खत्री एवं उनकी टीम के द्वारा प्रत्येक शिकायतकर्ता से व्यक्तिगत मुलाकात कर शिकायतों का निराकरण कराया गया। जिसके फलस्वरूप प्रथम स्थान अर्जित करने पर पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सिंगरौली, देवसर, चितरंगी, समस्त थाना/चौकी प्रभारी एवं शिकायत शाखा टीम पुलिस अधीक्षक कार्यालय सिंगरौली की प्रशंसा करते हुए सभी को बधाई दी है।
बताते चलें कि मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन के द्वारा प्रदेश में चलाई जा रही बहुआयामी योजना सी.एम. हेल्पलाइन 181 के तहत समस्त शासकीय विभागों में आमजन को समय पर सहायता न मिलने की स्थिति में आमजन सीधे सी.एम. हेल्पलाइन नंबर 181 पर शिकायत कर अपनी समस्या बता सकता है । उक्त शिकायतकर्ता के द्वारा की गई शिकायत को संबंधित विभाग को ट्रांसफर कर उसे जल्द से जल्द निकाल हेतु संबंधित लेवल 1 अधिकारी के पास भेजी जाती है। जिसका वरिष्ठ कार्यालयों द्वारा सुपरविजन किया जाता है। इसी प्रकार पुलिस से संबंधित शिकायतों का पूरा लेखा जोखा पुलिस कार्यालय में भी रखा जाता है। जिसमें पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री एवं उनकी टीम के द्वारा प्रत्येक शिकायत का बारीकी से अवलोकन किया गया। साथ ही प्रत्येक शिकायतकर्ता से व्यक्तिगत मिलकर उनकी बताई समस्याओं का तत्काल निराकरण किया गया। जिसके परिणाम स्वरूप सिंगरौली जिला माह अप्रैल 2025 में सी.एम. हेल्पलाइन के निराकरण में पुलिस अधीक्षक के कुशल नेतृत्व के कारण प्रदेश में शिकायतकर्ता की सी.एम. हेल्पलाइन शिकायतों का निराकरण कर संतुष्टिपूर्वक बन्द कराने में प्रदेश मे प्रथम स्थान पर रहा है। इस अवधि में माह अप्रैल 2025 की 1012 शिकायतें प्राप्त हुई थी। जिनमें से 952 शिकायतों का संतुष्टि पूर्वक निराकरण कर अब तक की रिकॉर्ड कार्यवाही की गई है। यहां उल्लेखनीय है कि जिले के महिला थाना, चौकी-जयंत, नौड़िहवा द्वारा 100% (सत प्रतिशत), थाना विन्ध्यनगर, अजाक, मोरवा, लंघाड़ोल, गढ़वा, चौकी-गोरबी, कुन्दवार, ने 95% एवं अन्य थानों ने 90% से अधिक कुल वेटेज स्कोर प्राप्त किया है। 1012 शिकायतों में से 18% जमीनी विवाद की शिकायत, 32% मारपीट संबंधी शिकायत, 10% परिवारिक विवाद की शिकायत, 10% आपसी विवाद की शिकायत, 8% आपसी लेनदेन की शिकायत, 6% महिला संबंधी शिकायत, 10% अन्य शिकायतों का निराकरण किया गया है। इस माह की 1012 में से 833 शिकायत लेवल 1 स्तर पर, 100 शिकायतें लेवल 2 स्तर पर और 60 शिकायतों लेवल 3 स्तर पर निराकरण किया गया है। पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में विगत 07 माह की रैंकिंग में निरंतर बेहतरीन प्रदर्शन करते हुये प्रदेश स्तर पर रैंकिंग में निरंतर सुधार हुआ है। जिसमें अक्टुबर माह (2024) में जिले को 81.95%, नवंबर माह (2024) में 84.98%, दिसंबर माह (2024) में 86.23%, जनवरी माह (2025) में 87.96%, फरवरी माह (2025) में 91.48%, मार्च माह (2025) में 91.59%, तथा अप्रैल माह (2025) में जिले को प्राप्त 1012 शिकायतों में से 92.51% वेटेज स्कोर के साथ शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण किया गया। यह उपलब्धि पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के नेतृत्व में संपन्न हुई है। पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने शिकायतों की लगातार मॉनिटरिंग करने और पीड़ितों की समस्याओं का गंभीरतापूर्वक समाधान करने के लिए एल-1 अधिकारियों (थाना/ चौकी प्रभारियों और पर्यवेक्षक अधिकारियों) को लगातार प्रेरित किया। इसके परिणाम स्वरूप जिले ने सी.एम. हेल्पलाईन शिकायत निवारण में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उक्त उपलब्धि प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारी एवं प्रभारी शिकायत शाखा पुलिस अधीक्षक कार्यालय सिंगरौली एवं टीम के उत्साहवर्धन हेतु नगद राशि से पुरस्कृत किया गया है।।