जिला अभियोजन के कुनबे में आए पांच नये एडीपीओ

ऑपरेशन टाईम्स सिंगरौली।। जिला अभियोजन कार्यालयीन कुनबे में पांच सहायक अभियोजन अधिकारियों के आगमन से इजाफा हुआ है। नव पदस्थ सहायक अभियोजन अधिकारियों के आगमन से जिला न्यायालय के प्रकरणों की सुनवाई को भी गति मिलेगी। नवागत सहायक अभियोजन अधिकारियों में दीपिका सिंह, नीरज शुक्ला, भारत भूषण, रामानंदधर द्विवेदी, कौशलेन्द्र पटेल, इनके आगमन पर न्यायालयीन कार्यों में अभियोजन की ओर से सशक्त भूमिका निर्वहन की बारीकियों की समझाइश डीपीओ महेन्द्र सिंह गौतम, वरिष्ठ एडीपीओ आनंद कमलापुरी, संजीव सिंह, दिलीप सिंह राठौर ने दी। गौरतलब है कि अर्से से जिला अभियोजन कार्यालय एडीपीओ की कमी से जूझ रहा था। दरअसल दो वर्ष पूर्व जिले से वरिष्ठ व सहायक अभियोजन अधिकारियों का स्थानांतरण अन्यत्र जिलों में होने के बाद नई पदस्थगी नहीं हो पायी थी। इस संबंध में अभियोजन संचनालय को भी अवगत कराया जा चुका था। अब जाकर कुछ हद तक कमी पूरी हुई है।