रीवा

पर्व व त्योहार हमें एकजुट होकर उल्लासित रहने का अवसर देते हैं – उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल

संस्कृति व आस्था का प्रतीक है मकर संक्रांति पर्व - उपमुख्यमंत्री,आनंद उत्सव में उप मुख्यमंत्री ने खेल गतिविधियों में भाग लेने के साथ ही पतंग भी उड़ाई

ऑपरेशन टाईम्स रीवा।। मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर आनंद उत्सव उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया गया। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने शहर वासियों के साथ मकर संक्रांति का पर्व आनंद पूर्ण माहौल में मनाया। उन्होंने गिप्पी गेंद खेली, साइकिलिंग की तथा पतंग भी उड़ाई। अटल पार्क में आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने सभी को मकर संक्रांति की बधाई देते हुए कहा कि पर्व व त्योहार हमें एकजुट होकर उल्लासित रहने का अवसर देते हैं। मकर संक्रांति का पर्व संस्कृति व आस्था का पर्व है। सभी लोग उमंग व उल्लास से यह पर्व मना रहे हैं। अलग-अलग धाराओं को एकजाई कर रंग विरंगी घटा बिखर रही है। अटल पार्क में इस आयोजन ने आनंद की अनुभूति से सराबोर कर दिया है। उन्होंने कहा कि विरासत के साथ भाई चारे को अपनाते हुए आनंद उठाना चाहिए। रीवा अब सेरेमोनियल हो गया है। यहां सभी त्योहार पूरे उत्साह व उमंग से मनाये जाते हैं जिनमें सभी की भागीदारी रहती है। उन्होंने नगर निगम व अन्य विभागों के समन्वय से इस आयोजन की प्रशंसा की तथा कहा कि प्रतिवर्ष यह आयोजन होगा। इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार चन्द्रिका प्रसाद चन्द्र ने कहा कि रीवा वासी सौभाग्यशाली है। जिन्हें उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल जैसे मार्गदर्शक मिले हैं। उनके प्रयासों से ही रीवा में सभी त्योहार व आयोजन उमंग व उल्लास से मनाये जाने लगे हैं। वरिष्ठ पत्रकार जयराम शुक्ल ने अपने उद्बोधन में मकर संक्रांति के पौराणिक व वैज्ञानिक महत्व का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भगवान भास्कर की ऊर्जा को उप मुख्यमंत्री जी ने पहचाना और रीवा में सोलर प्लांट की स्थापना कराई। सौर ऊर्जा ही भविष्य है। उन्होंने रीवा के विकास व उन्नति के लिये उप मुख्यमंत्री जी को साधुवाद दिया। आनंद उत्सव में विभिन्न खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों के आयोजन प्रात काल से ही आरंभ हो गये। लोगों व बच्चों ने उत्साह पूर्वक गिप्पी गेंद, रस्साकसी, बोरारेस, नीबू चम्मच दौड़, साइकिलिंग व पतंगबाजी की। महिला बाल विकास अन्तर्गत आयोजित स्टाल में उप मुख्यमंत्री ने सौभाग्यवती महिलाओं को सुहाग सामग्री का वितरण किया। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने राई नृत्य, पंजाबी नृत्य व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियाँ दी। इस दौरान तिल व लाई के लड्डू से लोगों ने मुंह मीठा किया। इस अवसर पर क्लू साइकिलिंग, बलून प्रतियोगिता, कुर्सरिस प्रतियोगिताएँ भी आयोजित की गई। कार्यक्रम में अध्यक्ष नगर निगम व्यंकटेश पाण्डेय, आयुक्त नगर निगम डॉ. सौरभ सोनवणे, संयुक्त संचालक अनिल दुबे, संयुक्त संचालक केपी तिवारी, जिला शिक्षा अधिकारी सुदामालाल गुप्ता, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास प्रतिभा पाण्डेय, प्राचार्य वरूणेन्द्र सिंह, संभागीय समन्वयक जन अभियान परिषद प्रवीण पाठक, संभागीय खेल अधिकारी एम. के. धौलपुरी, जीवेन्द्र सिंह, डॉ. शेषनारायण मिश्रा सहित विभागीय अधिकारी, पार्षदगण तथा बड़ी संख्या में गणमान्यजन व शहरवासी तथा बच्चे एवं युवा उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं विधाओं में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

Author

  • Digitaloperation times

    GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

    View all posts

Digitaloperation times

GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!