
ऑपरेशन टाईम्स सिंगरौली।। रीवा जोन के पूर्व आईजी महेंद्र सिंह शिकरवार द्वारा 6 माह पहले सिपाही, प्रधान आरक्षक, एएसआई और एसआई के कई तबादले किये गये थे। तबादला सूची में जहां सिंगरौली जिले के कुछ पुलिस कर्मियों को जिले से बाहर स्थानांतरित किया गया था। वहीं कुछ दूसरे जिलों के पुलिस कर्मियों को सिंगरौली भेजा गया था। छह महीने पहले पूर्व आईजी द्वारा किये गये अलग-अलग पदों के 36 तबादलों को वर्तमान आईजी ने तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। तबादला आदेश रद्द किये जाने से जिले में आये कई पुलिस कर्मियों को फिर से अपनी पुरानी जगह पर जाना होगा। बताया जा रहा है कि पूर्व में किये गये तबादले में आधा दर्जन से अधिक पुलिस कर्मियों को जोन के दूसरे जिलों से सिंगरौली तबादला किया गया था। वहीं सिंगरौली में पदस्थ पुलिस कर्मियों को जोन के दूसरे जिलों में भेजा गया था। आईजी गौरव राजपूत द्वारा जारी आदेश से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। किसी के समझ में नहीं आ रहा है कि तबादले निरस्त करने का आदेश किस वजह से जारी किया गया है।।