बड़ी खबरसिंगरौली

दो बाइकों में हुयी भीषण टक्कर, एक युवक की मौत दो घायल

जयंत मोरवा मार्ग के मुड़वानी डैम के पास हुआ हादसा, घायलों का एनएससी में चल रहा इलाज

ऑपरेशन टाइम्स सिंगरौली।। विन्ध्यनगर थाना क्षेत्र के जयंत चौकी अंतर्गत जयंत मोरवा मुख्य मार्ग पर मुड़वानी डैम के पास आज सुबह दो तेज रफ्तार बाइकों में आमने सामने टक्कर हो गयी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक युवक की मौके पर मौत हो गयी जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये है। घायलों का इलाज नेहरू शताब्दी चिकित्सालय जयंत में चल रहा है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुरूवार सुबह जयंत मोरवा मुख्य मार्ग पर मुडवानी डैम के पास दो तेज रफ्तार बाइकों में आमने सामने टक्कर हो गयी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गये। दुर्घटना में दीपक शर्मा पिता मोहन शर्मा उम्र 23 वर्ष निवासी मेन रोड मोरवा की मौके पर मौत हो गयी जबकि अनिल पनिका पिता वीर बहादुर पनिका उम्र 32 वर्ष, मनीष खैरवार पिता धरमू प्रसाद खैरवार उम्र 27 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गये। दुर्घटना के बाद सड़क जाम हो गयी। आस-पास के लोगों द्वारा इसकी सूचना जयंत चौकी में दी गयी तब मौके पर पहुंची जयंत पुलिस ने आनन फानन में घायलों को नेहरू शताब्दी चिकित्सालय में भर्ती कराया तथा शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार कर आगे की कार्यवाही प्रारंभ की। पुलिस ने दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुई दोनों बाइकों को घटनास्थल से हटाकर आवागमन प्रारंभकराया। बताया जाता है कि दोनों घायलों को गंभीर चोट लगी है जिनका उपचार चल रहा है।

Author

  • Digitaloperation times

    GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

    View all posts

Digitaloperation times

GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!