टीआई ने खुद को गोली मारकर की खुदकुशी

ऑपरेशन टाईम्स छतरपुर।। छतरपुर में कोतवाली प्रभारी अरविंद कुजूर ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने शहर के पेप्टेक टाउन स्थित अपने आवास में सुसाइड किया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। ये घटना गुरुवार शाम करीब 6: 40 बजे की है। उस समय घर पर टीआई का केयर टेकर प्रदीप अहिरवार मौजूद था। उसने कोतवाली थाना पुलिस को फोन पर घटना की जानकारी दी। जानकारी के अनुसार टीआई अरविंद कुजूर ने अपने सिर के दाहिने ओर से कनपटी में गोली एक गोली मारी। उनकी बॉडी कमरे के गेट से टिकी हुई मिली है। फिलहाल खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल सका है। डीआईजी ललित शाक्यवार, एसपी अगम जैन और सीएसपी अमन मिश्रा के साथ ही अन्य पुलिस अधिकारी और विधायक ललिता यादव भी घटनास्थल पर पहुंची। कलेक्टर पार्थ जैसवाल, एसडीएम अखिल राठौर, तहसीलदार संदीप तिवारी भी मौके पर पहुंचे।

सागर में रहता है टीआई कुजूर का परिवार—
बताया जा रहा है कि टीआई कुजूर की दो बेटियां एक 12 साल की और एक 8 साल है। दोनों बच्चे अपनी मां के साथ सागर में रहते हैं। घटना की जानकारी मिलते ही उनका परिवार सागर से छतरपुर के लिए रवाना हुआ है। उनके आने के बाद शुक्रवार सुबह में शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

अरविंद कुजूर कोतवाली थाना में पदस्थ थे—
खुदकुशी से पहले किसी से फोन पर बात की टीआई अरविंद कुजूर पेप्टेक कॉलोनी के 12 नंबर मकान में रहते थे। यहां उनके अलावा एक नौकर प्रदीप था। बताया जा रहा है कि गुरुवार शाम को टीआई किसी से फोन पर बात कर रहे थे। वे कह रहे थे कि मैं खुद को गोली मार लूंगा। इसके बाद उन्होंने खुद को कमरे में बंद कर लिया। नौकर ने कई बार गेट खुलवाने की कोशिश की लेकिन दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद नौकर ने सिटी कोतवाली थाने में फोन लगा कर जानकारी दी। तब तक अरविंद कुजूर ने खुद को गोली मार ली थी। सबसे पहले सिटी कोतवाली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने घटना की जानकारी एसपी को दी।

इनका कहना है—
डीआईजी ललित शाक्यवार ने बताया कि अरविंद कुजूर थाना सिटी कोतवाली में सवा साल से पदस्थ थे। शाम 7 बजे फोन पर गोली मारकर सुसाइड करने की जानकारी मिली। उनका केयर टेकर साथ में था। उसने फोन कर घटना की जानकारी थाने में दी थी। डीआईजी ने बताया कि हो सकता है कि टीआई कुजूर को कोई मानसिक परेशानी हो। उन्होंने एसपी से छुट्टी मांगी थी। एसपी ने हां भी बोल दिया था।
डीआईजी ललित शाक्यवार

मौके की 5 तस्वीरें देखिए —
टीआई की खुदकुशी की जानकारी मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।
टीआई ने पेप्टेक टाउन स्थित अपने आवास में खुद को गोली मारी।
पुलिस अधिकारी डॉग स्क्वॉड की टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
भाजपा विधायक ललिता यादव भी मौके पर पहुंची।
मौके पर शव वाहन भी बुलाया गया है।