अटल जी की याद में आयोजित हुई अटल संध्या और विविध कार्यक्रम
अटल बिहारी सच्चे मायने में भारत रत्न और भारत माता के लाडले सपूतः सुमित्रा बाल्मीकि, अटल जी एक ऐसा व्यक्तित्व जिसकी दुश्मन भी करते है तारीफः सांसद डॉ राजेश मिश्रा

ऑपरेशन टाईम्स सीधी।। भारत माता के लाडले सपूत पंडित अटल बिहारी वाजपेई एक ऐसे व्यक्तित्व हैं जिनका राजनीतिक के साथ-साथ देश के कोने-कोने में प्रत्यक्ष दर्शन मिलता है। अटल जी भारत रत्न और पद्म विभूषण से सम्मानित होकर भारत के गौरव को बढ़ाया। अटल जी प्रधानमंत्री रहते हुए एक विश्व के सामने राजनीति की सुचिता प्रस्तुत करने वाले पहले व्यक्ति हैं। एक वोट से सरकार गिरी, किंतु राजनीति और सिद्धांतों के लिए कभी समझौता नहीं किया। अटल जी पहली बार 1996 में 13 दिन के लिए, फिर 13 महीने के लिए और फिर पूरे 5 वर्षों के लिए जनादेश अर्जित कर, भारत के इतिहास में अपना नाम स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज कराया। उक्त आशय के विचार भारतीय जनता पार्टी लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉक्टर राजेश मिश्रा की अगुवाई में आयोजित अटल संध्या कार्यक्रम में वतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ राजेश मिश्रा, विधायक कुंवर सिंह टेकाम, विधायक विश्वामित्र पाठक, पूर्व विधायक और प्रदेश के महामंत्री शरदेन्दू तिवारी, भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू राम जी सिंह की विशिष्ट उपस्थिति में कहीं। राज्यसभा सांसद बतौर मुख्य अतिथि सुमित्रा बाल्मीकि ने कहा कि अटल अपने आप में एक समग्र जीवन है। चौराहे पर लुटता चीर, प्यादे से पिट गया वजीर। अपने ही मन से कुछ बोल, क्या खाया क्या पाया जग में। दूध में दरार पड़ गई, खून क्यों सफेद हो गया। आओ फिर से दिया जलाएं, आओ फिर से दिया जलाएं। मैं जन्म नहीं मांगा, मैं जन्म नहीं मांगा था, किंतु मरण भी मांग करूंगा। वर्तमान के मोह जाल में आने वाला, कल ना बुलाए। कुछ ऐसी कविता की पंक्तियां हैं जो एक और रोंगटे खड़ी कर देती हैं तो दूसरी ओर व्यक्ति को आध्यात्मिकता का परिचय कराती हैं और देश के लिए मर मिटने का भाव जगाती हैं। अध्यक्ष उद्बोधन में लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री रहते हुए अटल जी ने भारत के गौरव को चार चांद लगाए। चाहे कारगिल युद्ध हो, संसद में हमला हो या परमाणु विस्फोट सभी में भारत की छवि विश्व स्तर पर बढाई। अटल जी एक अच्छे राजनेता, ओजस्वी कवि, शानदार लेखक, उत्कृष्ट साहित्यकार, शानदार व्यक्तित्व से युक्त महापुरुष थे। सांसद डॉक्टर राजेश मिश्रा ने अटल जी की 100 वी जयंती पर उन्हें शत-शत नमन किया। अटल संध्या को अटल जी के जीवन कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम, सिहावल विधायक विश्वामित्र पाठक, भाजपा प्रदेश महामंत्री शरदेन्दु तिवारी, भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान, जिला पंचायत अध्यश्व मंजू राम जी सिंह, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य इंद्र शरण सिंह चौहान, के के तिवारी, धर्मेंद्र सिंह परिहार, देवेंद्र सिंह मुत्रू सहित अनेक विद्वान लोगों ने प्रकाश डाला। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुति भजन अनुराग मिश्रा, राम भजन सजन मिश्रा, कविता पाठ हर्ष पांडे, कविता मंजन इंद्रावती नाट्य समिति, कविता वचन साक्षी पाठक, कविता गायन अनुराग मिश्रा, सजन मिश्रा, यू सी संचालक सूर्य प्रकाश सिंह, रोशनी मिश्रा, तबला श्लोक तिवारी, राजेंद्र तिवारी, विनय शुक्ला ने आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की जिसके लिए इन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष बृज बिहारी लाल शर्मा, यदुनाथ सिंह, मंगलेश्वर सिंह, लाल चंद्र गुप्त, डॉ विक्रम सिंह चौहान, प्रमोद द्विवेदी, डॉ मनोज मिश्रा, अशोक पटेल, मोतीलाल पटेल, सुरेंद्र मणि दुबे, शिवदान साकेत, पुनीत नारायण शुक्ला, पंकज पांडे, सूर्य प्रताप सिंह, आनंद परियानी, मुनिराज विश्वकर्मा, उमाशंकर यादव, राकेश मौर्य, अमित प्रधान, विनोद साकेत, शिवदान साकेत सहित सैकड़ो पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रधानमंत्री सड़क में की पदयात्रा––
इसके पूर्व प्रात काल प्रधानमंत्री सड़क योजना के जनक भारत रत्न पंडित अटल बिहारी वाजपेई के जन्म दिवस पर शिवपुरवा में बनी प्रधानमंत्री सड़क पर पदयात्रा कर अटल जी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। सेवा बस्ती में हुआ कार्यक्रम की इसके पूर्व लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ राजेश मिश्रा अगुवाई में सेवा बस्ती में बैठक कर अटल जी को याद करते हुए उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया।