मोहन सरकार का प्रथम वर्ष मध्यप्रदेश में सुशासन, विकास और विरासत के संवर्धन के लिए रहा समर्पित – रीती पाठक
मोहन सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित हुई पत्रकार वार्ता

ऑपरेशन टाईम्स सीधी।। मध्य प्रदेश में 13 दिसंबर 2023 को डॉक्टर मोहन यादव जी के नेतृत्व में गठित भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने सफल एवं सार्थक एक वर्ष पूर्ण कर लिया है। 2023 के विधानसभा चुनाव में मध्य प्रदेश के प्रचंड एवं ऐतिहासिक जन आशीर्वाद से भाजपा पार्टी की सरकार बनी, एमपी के मन में मोदी और मोदी के मन में एमपी का नारा चरित्रतार्थ हुआ था। उक्त आशय के विचार भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण होने पर एक वर्ष की उपलब्धियां का बखान करते हुए सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक ने स्थानीय सर्किट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कही। पत्रकार वार्ता की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने की। वही पत्रकार वार्ता का संचालन भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे और आभार प्रदर्शन जिला सह मीडिया प्रभारी डॉक्टर मनीला सिंह चौहान ने किया। पत्रकारों को संबोधित करते हुए विधायक श्रीमती रीती पाठक ने कहा कि भाजपा सरकार मोहन सरकार का यह प्रथम वर्ष मध्य प्रदेश में सुशासन, विकास और विरासत के संवर्धन के लिए समर्पित रहा है। हमारी सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मंत्र सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के साथ गौरवशाली संपन्न एवं विकसित मध्य प्रदेश की संकल्पना को साकार करने का ईमानदार प्रयास किया है। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव जी ने अपनी एक वर्ष की कार्यकाल में प्रदेश की उन्नति के लिए किसान, गरीब, महिला और युवाओं के लिए सफलता के द्वार खोल दिए हैं। इससे अन्य वर्गों के जीवन में अभूतपूर्व परिवर्तन आया है। मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान से करोड़ों लोग हुए लाभान्वित विधायक श्रीमती रीती पाठक ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान शुरू किया गया है, जिसमें शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित नागरिकों को लाभान्वित किया जाएगा और जल समस्याओं का मौके पर शिविर लगाकर निराकरण किया जा रहा है। इसमें केंद्र और राज्य सरकार की शत प्रतिशत सैचुरेशन वाली चिन्हित 34 हितग्राही मूलक योजनाओ में और 11 लक्ष्य आधारित योजनाओं के साथविभिन्न विभागों से संबंधित 63 सेवाओं का शिविर लगाकर आमजन को लाभ दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मोहन सरकार भाजपा सरकार में इंदौर की हुकुमचंद मिल के 4 हजार 800 श्रमिक परिवारों की लंबित राशि 224 करोड रुपए का भुगतान किया गया, संभल 2 के अंतर्गत एक करोड़ 73 लाख से अधिक श्रमिकों का पंजीयन हुआ, 40 हजार से अधिक श्रमिक परिवारों को 895 करोड रुपए से अधिक की अनुग्रह राशि का अंतरण हुआ। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में 36 लाख से अधिक परिवारों और प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में 8 लाख से अधिक परिवारों का साकार हुआ है घर का सपना। किसान कल्याण के लिएप्रत्येक ग्राम पंचायत में पीएम किसान समृद्धि केंद्र की स्थापना होगी, रानी दुर्गावती श्री अन्न प्रोत्साहन योजना में किसानों को एक हजार रुपए प्रति क्विंटल की दर से अधिकतम 3900 रुपए प्रति हेक्टेयर की अतिरिक्त सहायता दी जाएगी, किसानों को समर्थन मूल्य पर उपार्जित गेहूं पर प्रति क्विंटल 125 रुपए बोनस का भुगतान होगा। भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार विकास का पर्याय है, जहां भाजपा की सरकार, वहां वहां विकास। भारतीय जनता पार्टी में संगठन पर शानदार ढंग से चला जा रहा है। जिसमें हमने प्रदेश में रिकॉर्ड स्तर पर सामान्य सदस्यता, सक्रिय सदस्यता और उसके पश्चात मंडलों के गठन की प्रक्रिया पूर्ण कर ली है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे, जिला सह मीडिया प्रभारी डॉक्टर मनीला सिंह चौहान, पुष्पराज सिंह चौहान, अजीत वर्मा सहित प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं वेब मीडिया के सैकड़ो प्रतिनिधि उपस्थित रहे।