सागर में लड़की भगा ले जाने के बाद जमकर मचा बवाल, मौके पर पुलिस बल तैनात
उपद्रवियों ने दुकान में लगा दी आग, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

ऑपरेशन टाईम्स सागर।। मध्यप्रदेश के सागर जिले में एक विशेष समुदाय का युवक एक लड़की को भगा ले गया है। जिसके बाद दो पक्षों में जमकर बवाल मचा है। उपद्रवियों ने दुकानों में जमकर तोड़फोड़ की और आगजनी की घटना को अंजाम दिया। सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंची है। पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे हैं। दरअसल पूरा मामला नरयावली विधानसभा के सनौधा गांव का है। विधायक प्रदीप लारिया ने बताया है कि गांव की एक युवती को वर्ग विशेष का युवक अपने साथ ले गया। जिसके बाद विवाद हो गया है। विधायक का कहना है कि युवक आपराधिक प्रवृत्ति का है। बता दें कि इस घटना के बाद से गांव में माहौल गरमाया हुआ है। चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात है। आला अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं।
शादी के पहले भगा ले गया युवक—
सूत्रों के हवाले से पता चला है कि लड़की की शादी किसी और युवक के साथ तय थी। उसके पहले ही विशेष समुदाय का युवक लड़की को लेकर फरार हो गया। मामले को लेकर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि लव जिहाद और अपनी पहचान छिपाकर बेटियों को गुमराह करने वालों को किसी हालत में नहीं छोड़ा जाएगा। किसी को कानून अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए। कानून अपना काम करेगा। भाजपा सरकार है। नियमानुसार सख्त कार्रवाई होगी।
कलेक्टर ने क्या कहा—?
बता दें कि एसपी विकास शाहवाल, एएसपी लोकेश सिन्हा, एसडीओपी प्रकाश मिश्रा समेत अन्य अधिकारी मौके पर हैं। गांव में भारी पुलिस बल तैनात है। सागर कलेक्टर का इस पूरे मामले में कहना है कि अब स्थिति नियंत्रण मैं है सुरक्षा के लिहाज से अभी गांव पुलिस बल तैनात है।