15 साल के कियान ने दी पिता संजय कपूर को मुखाग्नि

नई दिल्ली एजेंसी।। अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति और बिजनेसमैन संजय कपूर की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी। वहीं निधन के सात दिन बाद संजय कपूर का गुरुवार को दिल्ली में अंतिम संस्कार हुआ। इस दौरान उनकी एक्स पत्नी करिश्मा कपूर अपने दोनों बच्चों बेटी समायरा और बेटे कियान के साथ मौजूद थीं।संजय की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव भी परिवार के साथ मौजूद थी। बता दें कि संजय कपूर का अंतिम संस्कार दिल्ली में लोधी रोड शमशान घाट पर किया गया। इस दौरान करिश्मा कपूर अपने दोनों बच्चों के संग बेहद भावुक नजर आई। पिता की अंतिम यात्रा के दौरान दोनों बच्चे कियान और बेटी समायरा मां के गले लगकर फूट-फूटकर रोए। इस दौरान करिश्मा की आंखों से भी आंसू छलक पड़े थे। इस दौरान उनकी बहन करीना और जीजा सैफ अली खान ने उन्हें सांत्वना दिया।।