
ऑपरेशन टाईम्स सिंगरौली।। साउथ कोरिया में 30 जुलाई से 5 अगस्त तक आयोजित जूनियर एशियन कुराश चैंपियनशिप में मध्य प्रदेश इंदौर के कुशाग्र व्यास ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश के लिए कांस्य पदक जीत कर ऐतिहासिक सफलता अर्जित की है। कुशाग्र व्यास का इंदौर एयरपोर्ट पर मध्य प्रदेश कुराश एसोसिएशन के सचिव अंतरराष्ट्रीय 3 स्टार रेफरी राहुल व्यास के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। उपरोक्त उपलब्धि पर सिंगरौली जिला कुराश एसोसिएशन पदाधिकारी, सदस्य एवं खेल प्रेमी ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामना व्यक्त किया है।।