क्राइम न्यूज़बड़ी खबर

सतना में व्यापारी के घर दिनदहाड़े हुई का पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

ऑपरेशन टाईम्स सतना।। दिनांक 03/08/2025 को प्रातः 09:20 बजे थाना कोलगवां अंतर्गत चाणक्यपुरी कॉलोनी सिंधी कैंप सतना निवासी भागवत प्रसाद गुप्ता के घर पर पाँच अज्ञात नकाबपोश बदमाशों द्वारा अचानक फायरिंग की गई। बदमाशों ने घर के बरामदे में भी दो राउंड फायर किए और मौके से भाग निकले। घटना की जानकारी मिलते ही थाना कोलगवां पुलिस टीम, थाना प्रभारी एवं सीएसपी सतना मौके पर पहुंचे। मौके पर निरीक्षण के दौरान फरियादी के घर के बरामदे में 3 खोखे एवं 1 बुलेट तथा रौशनदान के रास्ते किचन में 2 बुलेट बरामद हुए हैं। फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध थाना कोलगवां में अपराध क्रमांक 948/25 धारा 296, 109, 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

इस गंभीर घटना की सूचना पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता को मिलते ही अज्ञात आरोपियो की तलास पतासाजी हेतु सीएसपी देवेंद्र प्रताप सिंह द्वारा थाना प्रभारी कोलगवा रामपुर बघेलान के नेतृत्व मे विशेष टीमों का गठन किया गया की वो पता लगाए की इस सनसनीखेज वारदात को किसने अंजाम दिया है और क्यों अंजाम दिया है।इसी तारतम्य मे सीएसपी सतना देवेंद्र प्रताप सिंह तत्काल घटनास्थल पर दल बल के साथ उपस्थित हुये तथा घटना स्थल का निरीक्षण मुआयना किया गया। घटनास्थल पर एफ.एस.एल टीम द्वारा भी घटनास्थल का निरीक्षण कर फोटोग्राफ किया गया। विशेष टीम द्वारा मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए गहन विवेचना प्रारंभ की गई। विशेष पुलिस टीमों के द्वारा घटनास्थल से आने जाने वाले रास्तो के CCTV फुटेज का अवलोकन किया गया तथा एक अन्य टीम आस पास के क्षेत्र मे आसूचना संकलन हेतु लगाई गयी। विशेष टीम को सीसीटीवी फुटेज से एक अहम सुराग मिला कि आरोपी घटना कारित करके जिस गाड़ी से भागे हैं। उसका नंबर UP32GR0404 है। इस नंबर की जानकारी निकाल कर एक पुलिस टीम को लखनऊ भेजा गया। टीम ने बताया कि वहां ऐसी कोई नहीं है। तत्पश्चात गहनता से सीसीटीवी अवलोकन पर पता चला कि आरोपियों ने यहां से भगाने के बाद नंबर प्लेट बदल दिया था। विशेष प्रयासों एवं सीसीटीवी फुटेज के गहन परीक्षण के परिणामस्वरूप घटना में प्रयुक्त असली वाहन क्रमांक (MP21CA5670) की पहचान कर ली गई। जब उक्त वाहन के संबंध में जानकारी जुटाई गई तो यह ज्ञात हुआ कि यह वाहन वर्तमान में सतना स्थित रसीद डेंटर गहरानाला वर्कशॉप के यार्ड में मरम्मत हेतु खड़ा है और पूरी तरह से टूटा-फूटा है। इसके बाद यह पता लगाने का प्रयास किया जाने लगा कि घटना के समय इस वाहन के नंबर का उपयोग किसने किया था और कौन आरोपी इससे फरार हुए थे। साथ ही फरियादी की पृष्ठभूमि और सामाजिक संबंधों की जानकारी प्राप्त करने हेतु मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया। इसी दौरान एक महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हुई कि फरियादी का अपने पड़ोसी कमल माटा से भूमि विवाद को लेकर लंबे समय से तनाव चल रहा है। इसके अलावा यह जानकारी भी मिली कि कमल माटा का एक बिजनेस पार्टनर रवि सिंह जो तिलखन गांव जिला रीवा का निवासी है। घटना के कुछ दिन पहले घटनास्थल के आसपास संदिग्ध रूप से घूमता देखा गया था। इस आधार पर रवि सिंह को हिरासत में लिया गया और सख्ती से पूछताछ की गई। प्रारंभ में वह पुलिस को गुमराह करता रहा किंतु बाद में जब पुलिस ने मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की तो वह टूट गया और पूरी घटना का खुलासा कर दिया। आरोपी रवि सिंह ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह फरियादी के पड़ोसी कमल माटा का बिजनेस पार्टनर है। कमल माटा का फरियादी भागवत प्रसाद गुप्ता से एक जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। जिसमें रवि सिंह और कमल माटा दोनों का आर्थिक निवेश है। भागवत प्रसाद गुप्ता उस जमीन को कमल माटा के नाम पर नहीं कर रहा था। जिससे दोनों आक्रोशित थे। इस विषय पर जब रवि सिंह की कमल माटा से चर्चा हुई तो कमल माटा ने उसे कहा कि किसी भी तरह इसे सबक सिखाना होगा। जिससे वह ज़मीन हमारे नाम कर दे। इसके बाद कमल माटा के कहने पर रवि सिंह ने अपने गांव के दूर के रिश्तेदार सुभाष सिंह से संपर्क किया। रवि, सुभाष और कमल माटा ने मिलकर इस घटना की पूरी साजिश रची। योजना के अनुसार दिनांक 30 एवं 31 जुलाई को भागवत प्रसाद गुप्ता के घर और आसपास के क्षेत्र की रेकी की गई। दिनांक 31 जुलाई की रात को साजिश को अंतिम रूप देने हेतु रवि सिंह और सुभाष, कमल माटा के घर ही ठहरे। आरोपी सुभाष सिंह एक अपराधी प्रवृत्ति का व्यक्ति है। जो मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त रहा है और अपराधियों के संपर्क में रहता है। वह पहले से ही सतना स्थित रसीद डेंटर गहरानाला वर्कशॉप में आता-जाता रहा था और वहीं खड़ी एक कंडम हालत की गाड़ी पर उसकी नजर पड़ी थी। उसी गाड़ी की नंबर प्लेट (MP21CA5670) उसने अपनी गाड़ी पर लगा ली और उसका उपयोग आपराधिक गतिविधियों के लिए करता था। इस बार सुभाष ने घटना को अंजाम देने के लिए अपनी गाड़ी पर UP32GR0404 नंबर की फर्जी नंबर प्लेट लगा ली थी। ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि कमल माटा ने बताया था कि भागवत प्रसाद गुप्ता का पुराने पैलेस विवाद के दौरान उत्तर प्रदेश के बदमाशों से संपर्क रहा है और यह बात स्थानीय स्तर पर सर्वविदित थी। यह नंबर प्लेट हमने इसलिए लगवाया की सबका शक भागवत प्रसाद गुप्ता पर चला जाए की घटना इसी ने करवाई है अपने बदमाशों को बुलाकर। सुभाष ने अपने संपर्कों का इस्तेमाल करके किसी एक के माध्यम से इन पांच बदमाशों को यह काम करने के लिए इंदौर से बुलाया था। जिनको वह नहीं जानता है। यह पांचो बदमाश 2 तारीख को रीवा आ गए थे। दिनांक 3 अगस्त की सुबह आरोपी रवि सिंह अपने वाहन क्रमांक MP04ZZ1366 से सतना आ गया। उसने अपनी गाड़ी को एक सुरक्षित स्थान पर छिपाकर खड़ा कर दिया और स्वयं कमल माटा के घर जाकर बैठ गया। वहीं से वह भागवत प्रसाद गुप्ता की लोकेशन सुभाष सिंह और उसके साथियों को भेजने लगा।लोकेशन प्राप्त होते ही सभी आरोपी गाड़ी नंबर UP32GR0404 में सवार होकर मुंह बांधकर घटनास्थल पर पहुंचे और भागवत प्रसाद गुप्ता के घर पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। फायरिंग के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।घटना के बाद सुभाष सिंह ने अपनी ही गाड़ी से इन सभी आरोपियों को भोपाल तक छोड़ा और फिर स्वयं रीवा लौट आया था। सुभाष सिंह ने किसी माध्यम से चिन्हित पाँच बदमाशों को इंदौर से बुलवाया था। इन पाँचों अज्ञात आरोपियों की शिनाख्त के प्रयास लगातार जारी हैं और शीघ्र ही उनकी पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।

गिरफ्तार आरोपियो के नाम पता—
(1) रवि प्रताप सिंह पिता स्वर्गीय श्री यमुना प्रताप सिंह उम्र 45 वर्ष निवासी तिलखंड थाना बैकुंठपुर जिला रीवा (मध्य प्रदेश)।

(2) सुभाष सिंह परिहार पिता श्री नागेश सिंह परिहार उम्र 40 वर्ष निवासी तिलकांड थाना बैकुंठपुर जिला रीवा (मध्य प्रदेश)।

(3) कमल कुमार माटा पिता श्री रीझाराम भाटा उम्र 67 वर्ष निवासी चाणक्य पुरी कॉलोनी सतना (मध्य प्रदेश)।

जब्त सामग्री—
घटना मे प्रयुक्त XUV वाहन। जिसमे MP21CA5670 फर्जी नंबर अंकित है।

Author

  • Digitaloperation times

    GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

    View all posts

Digitaloperation times

GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!