
ऑपरेशन टाईम्स सिंगरौली।। सिंगरौली जिला संगठन और सरकार में राजनीतिक नियुक्तियों के लिए भाजपा ने नई व्यवस्था बना दी है पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने तय किया है कि सभी जिलों में दो-दो ऑब्जर्वर जाएंगे यह स्थानीय स्तर पर न केवल जनप्रतिनिधियों और नेताओं से बात करेंगे बल्कि पारदर्शी तरीके से नामों की सूची बनाएंगे। इन्हें 7 दिन का समय दिया गया है आगामी 17 से 18 अगस्त तक इसे नाम ले लिए जाएंगे। नए नाम आने के बाद ही जिलों में कार्यकारिणी, एल्डरमैन, बचे हुए मंडल अध्यक्ष, जन भागीदारी समितियां और मंडल की समितियां में नियुक्ति का निर्धारण इसी आधार पर होगा। पार्टी के नेता इसे हेमंत शैली बता रहे हैं। उनका कहना है कि पार्टी ने संगठन को और अधिक मजबूत करने के साथ सामूहिक निर्णय लेने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया है। पार्टी चाहती है कि नए लोग आए तो अच्छे कार्यकर्ता निकले। भाजपा नए प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की ऑब्जर्वर टीम में सिंगरौली जिले के प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं पूर्व जिला अध्यक्ष वीरेंद्र गोयल को भी शामिल किया गया है उन्हें बालाघाट एवं मंडल का जिम्मेदारी दिया गया है। ऑब्जर्वर टीम में श्री गोयल को शामिल किए जाने से जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। सभी ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दिया है।