सड़क सुरक्षा माह के अतंर्गत रेडियो ऊर्जा FM 89.6 के माध्यम से चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम

ऑपरेशन टाईम्स सिंगरौली।। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार, दिनांक 01/01/2025 से 31/01/2025 तक सड़क सुरक्षा माह आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में श्री मनीष खत्री (भा.पु.से.), पुलिस अधीक्षक सिंगरौली के निर्देशन, श्री शिव कुमार वर्मा (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक) एवं श्री पी.एस. परस्ते (सीएसपी, विन्ध्यनगर) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी यातायात व सिंगरौली पुलिस द्वारा विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाये जा रहें दिनांक 01/01/2025 से 31/01/2025 तक सड़क सुरक्षा माह के अतंर्गत विशेष जागरुकता अभियान में आज दिनांक 30/01/2025 को यातायात प्रभारी सिंगरौली के द्वारा रेडियो ऊर्जा FM के माध्यम से विशेष जागरुकता कार्यक्रम का प्रसारण आज शाम 6 00 से 7 00 तक किया जाएगा जिसमे सिंगरौली वासियों से यातायात नियमों का पालन किये जाने हेतु अपील की गई। एवं हेलमेट एवं सीटबेल्ट न लगाने से होने वाली दुर्घटनाओं के बारे में बताया गया है। साथ ही लोगों को समझाईस दी गई की अधिकांश सड़क दुर्घटनायें तेज रफ्तार वाहन चलानें, गलत दिशा में वाहन चलाने एवं शराब पीकर वाहन चलानें से होती है। यातायात पुलिस सिंगरौली आमजन से अपील करती है कि – दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग करें। चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट अनिवार्य रूप से लगाएं। तेज रफ्तार और शराब पीकर वाहन न चलाएं। यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें।।